ePaper

आपराधिक घटनाओं पर रोकथाम के लिए कर्तव्यनिष्ठा से थानाध्यक्ष करें काम : एसपी

Updated at : 12 May 2025 9:24 PM (IST)
विज्ञापन
आपराधिक घटनाओं पर रोकथाम के लिए कर्तव्यनिष्ठा से थानाध्यक्ष करें काम : एसपी

नाराजगी व्यक्त करते हुए एसपी ने कहा कि थानाध्यक्ष अपनी कार्यप्रणाली में सुधार लायें, नहीं तो कार्रवाई तय है.

विज्ञापन

सीतामढ़ी. समाहरणालय स्थित परिचर्चा भवन में सोमवार को आयोजित क्राइम मिटिंग में एसपी अमित रंजन ने थानाध्यक्षों को आपराधिक घटनाओं पर रोकथाम के लिए कर्तव्यनिष्ठा व कड़ी मेहनत से काम करने का निर्देश दिया. जिले में आपराधिक घटनाओं पर नाराजगी व्यक्त करते हुए एसपी ने कहा कि थानाध्यक्ष अपनी कार्यप्रणाली में सुधार लायें, नहीं तो कार्रवाई तय है. लंबित कांडों व गिरफ्तारी की समीक्षा के क्रम में एसपी ने लापरवाही बरतने वाले थानाध्यक्षों को सख्त हिदायत दी. कहा कि, अविलंब लंबित कांडों का निष्पादन व गिरफ्तारी सुनिश्चित करें. जप्त शराब का विनष्टिकरण करें. इस दौरान एसपी ने सभी थानाध्यक्षों को लंबित कांडों का अट्रित निष्पादन करने का निर्देश भी दिया है.

जमानत पर बाहर आने वाले बदमाशों पर रखें पैनी नजर

चोरी की घटनाओं पर रोकथाम के लिए एसपी ने सभी थानाध्यक्षों को अपने-अपने क्षेत्र में लगातार गश्ती करने का निर्देश दिया. कहा कि, देर रात तक गश्ती करने की कार्रवाई सुनिश्चित करें. एसपी ने न्यायालय द्वारा निर्गत वारंट का निष्पादन करने का भी निर्देश दिया. कहा कि, आपराधिक घटनाओं पर रोकथाम के लिए जेल से जमानत पर बाहर आने वाले बदमाशों की गतिविधि पर पैनी नजर बनाए रखें. इसी प्रकार शराब की तस्करी पर पूरी तरह रोकथाम लगाने के लिए ठोस कार्रवाई करने को कहा.

थाना पर आने वालों के साथ करें मित्रवत व्यवहार

एसपी ने कहा कि थाना पर अपनी शिकायत लेकर आने वाले लोगों के साथ मित्रवत व्यवहार करें. आने वाले लोगों के साथ दुर्व्यवहार करने वाले पुलिसकर्मियों पर विभागीय कार्रवाई की जायेगी. बैठक में एएसपी सह सदर एसडीपीओ व आशीष आनंद, डीएसपी सदर 1 रामकृष्णा, हेड क्वार्टर डीएसपी मो नजीब अनवर, साइबर डीएसपी आलोक कुमार, ट्रैफिक डीएसपी दीपक कुमार समेत थानाध्यक्ष विनय प्रताप सिंह, नवलेश कुमार आजाद, ललित कुमार, अमरेंद्र कुमार, संजीव कुमार, मुकेश कुमार, कुंदन कुमार व आलोक कुमार समेत अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RANJEET THAKUR

लेखक के बारे में

By RANJEET THAKUR

RANJEET THAKUR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन