दो बाइक सवारों को झगड़ते देख डर से एसयूवी छोड़कर भागा

Published at :10 Feb 2025 10:30 PM (IST)
विज्ञापन
दो बाइक सवारों को झगड़ते देख डर से एसयूवी छोड़कर भागा

पुपरी-सीतामढ़ी मुख्य पथ पर रविवार की रात दो बाइक सवार से साइड लेने को लेकर उत्पन्न विवाद के भय से एसयूवी वाहन चालक फरार हो गया.

विज्ञापन

पुपरी. पुपरी-सीतामढ़ी मुख्य पथ पर रविवार की रात दो बाइक सवार से साइड लेने को लेकर उत्पन्न विवाद के भय से एसयूवी वाहन चालक फरार हो गया. वहां वाहन लूट का अफवाह फैल गया. वाहन लूट की सूचना से पुपरी पुलिस परेशान हो उठी. बाद में घटना की तहकीकात में पुलिस ने एसयूवी वाहन को घटना स्थल से कुछ दूर आगे से बरामद कर लिया. सूचना मिलने पर सोमवार को एसयूवी चालक मधुबनी जिला अंतर्गत कलुआही थाना के मधेपुर निवासी मो जहीर ने पुलिस को घटना के बारे में लिखित सूचना दी. चालक मो जहीर ने पुलिस को बताया कि मधुबनी निवासी प्रमोद कुमार साह की अनुमति से एसयूवी लेकर सीतामढ़ी कोर्ट बाजार उनके रिश्तेदार के घर जा रहा था. बछारपुर में दो बाइक चालक सड़क पर थे. उसे हॉर्न बजाकर व मौखिक साइड देने को कहा. इस पर उसके साथ गाली-गलौज किया जाने लगा. मो जहूर भय के कारण एसयूवी छोड़कर भाग गया. फिर मालिक के रिश्तेदार से पुपरी थाना में गाड़ी होने की जानकारी मिली. थाना पहुंचकर चालक अपने मालिक के साथ गाड़ी व मोबाइल प्राप्त किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन