पखवारे भर बाद खिली धूप देख तमाम चेहरे खिले

Updated:
विज्ञापन
पखवारे भर बाद खिली धूप देख तमाम चेहरे खिले

नये साल के पहले दिन गुरुवार को जब लोग बिस्तर से उठे, तो वातावरण में घनघोर धुंध लगा हुआ था. विजिबिलिटी काफी कम थी.

विज्ञापन

सीतामढ़ी/पुपरी. नये साल के पहले दिन गुरुवार को जब लोग बिस्तर से उठे, तो वातावरण में घनघोर धुंध लगा हुआ था. विजिबिलिटी काफी कम थी. 10 मीटर की दूरी पर भी अदृश्यता थी. हवा शांत थी. सुबह करीब 10.00 बजे तक धुंध छंटा. इसके बाद करीब पखवारे भर बाद आंशिक रूप से सूर्य का दर्शन हुआ. करीब 11.00 बजे धूप खिल गयी. धूप खिलते ही पखवारे भर से धूप से वंचित लोगों के चेहरे खिल उठे. काफी दिनों बाद लोगों को कपड़ों को सुखाने का भी मौका मिला. हालांकि, धूप खिलने के बाद एक बार फिर से सर्द पछुआ हवा चलने का दौर शुरू हो गया. इसके बाद फिर से अंदर से कंपा देने वाली ठंड महसूस की जाने लगी. जिला कृषि विज्ञान केंद्र के प्रधान वैज्ञानिक डॉ राम इश्वर प्रसाद से मिली जानकारी के अनुसार, भारत मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार, फिलहाल ठंड से कोई राहत मिलने की संभावना नहीं दिख रही है. गुरुवार को जिले का न्यूनतम तापमान करीब नौ व अधिकतम तापमान करीब 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. यही स्थिति आने वाले दिनों में भी रहने की संभावना है. सुबह धुंध लगेगा, तो कुछ घंटे धूप खिल सकती है. धुंध नहीं रहेगा, तो सूर्य निकलने की संभावना कम रहेगी. — हाड़ कंपाने वाली ठंड में भी पुपरी में अलाव की समुचित व्यवस्था नहीं

लगातार बढ़ रही ठंड के बावजूद पुपरी में सार्वजनिक स्थलों पर समुचित अलाव की व्यवस्था नहीं की गयी है. सामाजिक कार्यकर्ता हृषिकेश कुमार चौधरी, अरविंद कुमार अमित, अभिषेक कुमार मोना, कुमार मंगलम, प्रभात कुमार चंदन, पंकज कुमार ठाकुर, उमाशंकर चौधरी व विश्वनाथ साधु ने बढ़ते ठंड के मद्देनजर ग्रामीण क्षेत्रों में प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर अलाव की समुचित व्यवस्था कराने की मांग की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Vinay Pandey

लेखक के बारे में

By Vinay Pandey

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन