छह जनवरी तक सभी स्कूल व कोचिंग बंद, आदेश जारी

Updated:
विज्ञापन
छह जनवरी तक सभी स्कूल व कोचिंग बंद, आदेश जारी

प्राइवेट व सरकारी स्कूलों के साथ-साथ प्री-स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्र व कोचिंग संस्थानों सहित 12वीं कक्षा तक सभी कक्षाओं के लिए शैक्षणिक गतिविधि को अब छह जनवरी तक प्रतिबंधित किया है.

विज्ञापन

डुमरा. अत्यधिक ठंड व शीतलहर के बढ़ते प्रकोप के कारण जिला प्रशासन ने सभी प्राइवेट व सरकारी स्कूलों के साथ-साथ प्री-स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्र व कोचिंग संस्थानों सहित 12वीं कक्षा तक सभी कक्षाओं के लिए शैक्षणिक गतिविधि को अब छह जनवरी तक प्रतिबंधित किया है. उक्त आदेश डीएम ने जारी कर बताया है कि पिछले कई दिनों से ठंड के कारण तापमान में गिरावट दर्ज़ किया जा रहा है. जिसके कारण बच्चों के स्वास्थ्य व जीवन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की संभावना है. उन्होंने सभी विद्यालय प्रबंधन को निर्देश दिया है कि चार से छह जनवरी तक स्कूलों में शैक्षणिक गतिविधि स्थगित रखेंगे. डीएम ने अपने आदेश में स्पष्ट किया है कि प्री-बोर्ड व बोर्ड की परीक्षा के लिए संचालित किये जाने वाले विशेष कक्षा व परीक्षाओं का संचालन इस आदेश से मुक्त रहेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Vinay Pandey

लेखक के बारे में

By Vinay Pandey

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन