सीतामढ़ी में कार खोली तो दंग रह गयी पुलिस, अंदर मिले 340 किलो गांजे के पैकेट

Updated:
विज्ञापन

जब्त गांजा का खेप | Prabhat Khabar Network

रीगा के संग्राम फंदह गांव में एसटीएफ और स्थानीय पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में गांजा की बड़ी खेप पकड़ी गयी. पुलिस ने कार से 340 किलो गांजा जब्त किया है. मामले में एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर सप्लाई नेटवर्क की जांच शुरू कर दी गयी है.

विज्ञापन

सीतामढ़ी गाजा तस्करी: रीगा थाना क्षेत्र के संग्राम फंदह गांव में एसटीएफ और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर गांजा की बड़ी खेप बरामद की है. पुलिस ने एक कार से कुल 3 क्विंटल 40 किलो गांजा जब्त किया है. मौके से कथित कारोबारी जय नारायण महतो को भी हिरासत में लिया गया है. इतनी बड़ी मात्रा में गांजा बरामद होने के बाद पुलिस अब इसके नेटवर्क और सप्लाई चेन की जांच में जुट गयी है.

आपके शहर में

विज्ञापन

गुप्त सूचना पर पहुंची एसटीएफ और पुलिस

पुलिस के अनुसार, टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि संग्राम फंदह गांव के वार्ड नंबर 15 निवासी स्व. शिवनंदन महतो के पुत्र जय नारायण महतो अवैध रूप से गांजा का कारोबार करता है. सूचना थी कि उसके दरवाजे पर गांजा की बड़ी खेप पहुंची है.

इसके बाद एसटीएफ और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर छापेमारी की. वहां दरवाजे के पास खड़ी कार संख्या बीआर 06ईएन 9786 पुलिस के संदेह के घेरे में आयी. टीम ने कार की तलाशी ली तो उसके अंदर गांजा के पैकेट बरामद हुए.

कार में पैकेट देखकर पुलिस भी रह गयी दंग

2 जब्त तस्करी में प्रयुक्त कार. | Prabhat Khabar Network
पुलिस द्वारा जब्त कार | Prabhat Khabar Network

तलाशी के दौरान कार के अंदर बड़ी संख्या में गांजा के पैकेट मिले. अपर पुलिस अधीक्षक आशीष आनंद ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि जांच के बाद कार से कुल 340 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया. पुलिस ने गांजा और कार को जब्त कर लिया है.

कारोबारी जय नारायण महतो को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है. पुलिस उससे पूछताछ कर गांजा की खेप के स्रोत और इसके संभावित खरीदारों के बारे में जानकारी जुटा रही है.

एनडीपीएस एक्ट में होगी कार्रवाई

रीगा थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार त्रिपाठी ने बताया कि आरोपित के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है. आरोपित को न्यायिक हिरासत में भेजा जाएगा.

पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इतनी बड़ी मात्रा में गांजा कहां से लाया गया था और इसे कहां सप्लाई किया जाना था.

बड़े नेटवर्क की तलाश में पुलिस

पुलिस इस बरामदगी को केवल एक कारोबारी तक सीमित मानकर नहीं चल रही है. इतनी बड़ी खेप की बरामदगी के बाद पुलिस इसके पीछे सक्रिय पूरे नेटवर्क की जानकारी जुटा रही है. खेप पहुंचाने वाले लोगों और संभावित खरीदारों की पहचान के लिए भी जांच की जा रही है. अधिकारियों के अनुसार, मामले में आगे की जांच के आधार पर अन्य लोगों की भूमिका सामने आने पर उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढे़ं:

एक चिंगारी ने दो भाइयों का घर किया खाक, अनाज-जेवर से लेकर नकदी और जरूरी कागजात तक जलकर राख


विज्ञापन
राकेश कुमार राज

लेखक के बारे में

By राकेश कुमार राज

राकेश पिछले 23 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों का व्यापक अनुभव रखते हैं. राकेश क्राइम रिपोर्टिंग के अलावा सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने के लिए जाने जाते हैं. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति और दिलचस्प किस्से-कहानियों में उनकी विशेष रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन