शादी कहीं और तय हुई तो मोबाइल टावर पर चढ़ी युवती, 2 घंटे तक हाई-वोल्टेज ड्रामा

Updated:
विज्ञापन

टावर से उतरती युवती

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बिहार के सीतामढ़ी में परिजनों द्वारा मर्जी के खिलाफ शादी तय करने से नाराज एक युवती अचानक मोबाइल टावर पर चढ़ गई. घटना के बाद मौके पर सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गई. पुलिस और स्थानीय लोगों ने काफी मशक्कत के बाद युवती को सुरक्षित नीचे उतारा.

विज्ञापन

Sitamarhi News: सीतामढ़ी. डुमरा थाना क्षेत्र के कुम्हड़ा विशनपुर गांव में बुधवार को उस समय भारी अफरातफरी और तनाव का माहौल बन गया, जब एक युवती अचानक ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गई. युवती को टावर की ऊंचाई पर चढ़ा देख आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया और देखते ही देखते सैकड़ों ग्रामीणों की भीड़ घटनास्थल पर जमा हो गई. सूचना पाकर मौके पर पहुंची डुमरा थाना पुलिस और स्थानीय लोगों ने काफी मशक्कत के बाद युवती को समझा-बुझाकर सुरक्षित नीचे उतारा.

विज्ञापन

Dumra News: शादी कहीं और तय करने से नाराज थी युवती

ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार, परिजनों द्वारा युवती की शादी उसकी मर्जी के बिना कहीं दूसरी जगह तय करने की बातचीत चल रही थी.

परिवार वालों के इस फैसले से नाराज होकर युवती ने यह आत्मघाती कदम उठाया और अपनी मांग पर अड़ते हुए गांव में स्थित मोबाइल टावर पर चढ़ गई. टावर पर चढ़कर वह अपनी बात मनवाने की जिद पर अड़ी रही.

टावर के नीचे जुटी सैकड़ों की भीड़, सहमे रहे परिजन

युवती के टावर पर चढ़ने की खबर पूरे गांव में आग की तरह फैल गई.

बड़ी संख्या में ग्रामीण, जनप्रतिनिधि और परिजन टावर के नीचे एकत्र हो गए. नीचे खड़े लोग किसी भी अनहोनी की आशंका से सहमे रहे और लगातार लाउड आवाज में युवती से नीचे उतरने की गुहार लगाते रहे, लेकिन वह नीचे आने को तैयार नहीं हो रही थी.

पुलिस और ग्रामीणों की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने तत्काल डुमरा थाना पुलिस को दी.

सूचना मिलते ही पुलिस पदाधिकारी दल-बल के साथ कुम्हड़ा विशनपुर पहुंचे. पुलिस पदाधिकारियों और गांव के प्रबुद्ध लोगों ने संयम बरतते हुए युवती से संवाद स्थापित किया और उसकी मांगों व समस्याओं को शांतिपूर्ण ढंग से सुलझाने का ठोस आश्वासन दिया.

सुरक्षित नीचे उतरने पर पुलिस व परिजनों ने ली राहत की सांस

काफी देर तक चले हाई वोल्टेज ड्रामे और लगातार समझाइश के बाद युवती आखिरकार मान गई और मोबाइल टावर से सुरक्षित नीचे उतर आई.

युवती के सकुशल नीचे आते ही मौके पर मौजूद पुलिस प्रशासन, परिजनों और ग्रामीणों ने राहत की सांस ली. इसके बाद पुलिस युवती और उसके परिजनों को समझा-बुझाकर मामले को शांत कराने में जुट गई.

यह भी पढ़ें: बारिश का पानी अब नहीं जाएगा बेकार, मुजफ्फरपुर में बनेंगे चेक डैम, खेतों को मिलेगा पानी


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन