सीतामढ़ी: बड़ी बाजार में V2 मॉल के पास से स्कॉर्पियो चोरी, बाहर से दरवाजा बंद कर भागे चोर

Updated:
विज्ञापन

चोरी हुई स्कॉर्पियो

सीतामढ़ी के व्यस्त बड़ी बाजार इलाके से रात में स्कॉर्पियो चोरी हो गई. शातिर चोरों ने गृहस्वामी का दरवाजा बाहर से बंद कर वारदात को अंजाम दिया. पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालकर चोरों की तलाश कर रही है.

विज्ञापन

Sitamarhi Crime News: सीतामढ़ी. जिला मुख्यालय के व्यस्त बड़ी बाजार इलाके में V2 मॉल के समीप स्थित आवास के बाहर से देर रात एक स्कॉर्पियो चोरी होने का मामला सामने आया है. शातिर चोरों ने गृहस्वामी का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया और वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए. वाहन मालिक धनंजय सिंह ने पुनौरा थाने में लिखित आवेदन देकर अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है और वाहन बरामदगी की गुहार लगाई है.

रात 2 बजे चोरी की वारदात, बाहर से बंद कर दिया था दरवाजा

पुलिस को दिए आवेदन के अनुसार, वाहन मालिक धनंजय सिंह ने अपनी स्कॉर्पियो (नंबर BR06DN 3486) को आवास के बाहर खड़ा किया था.

सीसीटीवी फुटेज की जांच से पता चला है कि देर रात करीब 2 बजे चोरों ने इस वारदात को अंजाम दिया. सुबह जब गृहस्वामी की नींद खुली तो उन्होंने देखा कि कमरे का मुख्य दरवाजा बाहर से बंद था. आवाज लगाने पर बाहर से गुजर रहे एक राहगीर ने दरवाजा खोला.

काफी खोजबीन के बाद भी नहीं मिला वाहन का सुराग

दरवाजा खुलने के बाद जब पीड़ित बाहर आए, तो देखा कि आवास के बाहर खड़ी स्कॉर्पियो गायब थी.

इसके बाद आसपास के इलाके और संभावित स्थानों पर काफी खोजबीन की गई, लेकिन वाहन का कोई सुराग नहीं लग सका. पीड़ित ने वाहन से संबंधित सभी आवश्यक दस्तावेज और विवरण पुलिस को सौंप दिए हैं.

व्यस्त इलाके में वारदात से सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

जिला मुख्यालय के बड़ी बाजार जैसे घनी आबादी और व्यस्त इलाके से देर रात वाहन चोरी होने की इस घटना ने शहर की रात्रि सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.

इस वारदात के बाद से आसपास के वाहन मालिकों और स्थानीय व्यापारियों में चिंता का माहौल है.

घटनास्थल के आसपास के CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

पुनौरा थाना पुलिस ने आवेदन मिलने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है.

पुलिस की एक टीम घटनास्थल और आसपास के मुख्य मार्गों पर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज की गहनता से जांच कर रही है, ताकि चोरों के भागने के रूट का पता लगाकर उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जा सके.

यह भी पढ़ें: सीतामढ़ी: मीटर को किया बाईपास, बिजली चोरी करते पकड़े गए चार लोग; विभाग ने दर्ज कराया केस


विज्ञापन
अमिताभ कुमार

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

अमिताभ पिछले 17 वर्षों से प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक दोनों माध्यमों में सक्रिय रहे हैं. एक खोजी पत्रकार के रूप में उन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई है. भ्रष्टाचार, अपराध एवं जनहित से जुड़े मुद्दों पर उनकी विशेष पकड़ है. वे हमेशा सामाजिक सरोकारों और आम लोगों की समस्याओं को निष्पक्ष, निर्भीक और जनपक्षधर तरीके से उठाने के लिए जाने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन