जन शिकायतों का मौके पर निपटारा, पुपरी में अधिकारियों ने फीता काटकर किया शिविर का उद्घाटन, लोगों की उमड़ी भीड़

Updated:
विज्ञापन

फीता काटकर उदधाटन करते व लोगों की समस्याओं को सुनते एसडीओ व उपस्थित अन्य

सीतामढ़ी और पुपरी में आयोजित विशेष 'सहयोग शिविर' में आम जनता की समस्याओं का तेजी से समाधान हुआ. कुल 147 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 107 मामलों का ऑन-द-स्पॉट निष्पादन किया गया, जिससे लोगों को बड़ी राहत मिली.

विज्ञापन

Sitamarhi News: स्थानीय नगर परिषद कार्यालय तथा रामनगर बेदौल पंचायत में मंगलवार को आम जनता की समस्याओं के त्वरित निवारण के उद्देश्य से विशेष 'सहयोग शिविर' का आयोजन किया गया. रामनगर बेदौल पंचायत अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय मधुबनी में आयोजित शिविर का विधिवत उद्घाटन अनुमंडल पदाधिकारी (SDO) गौरव कुमार, प्रखंड प्रमुख मनोज कुमार एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) परमानंद पंडित ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया. दोनों शिविरों को मिलाकर कुल 147 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 107 मामलों का ऑन-द-स्पॉट निष्पादन किया गया.

फोटो - फीता काटकर उदधाटन करते व लोगों की समस्याओं को सुनते एसडीओ व उपस्थित अन्य  | Prabhat Khabar Network
फीता काटकर उदधाटन करते व लोगों की समस्याओं को सुनते एसडीओ व उपस्थित अन्य

Pupri News: रामनगर बेदौल में 121 आवेदन, 102 का मौके पर समाधान

रामनगर बेदौल पंचायत के शिविर में ग्रामीणों का भारी उत्साह देखा गया, जहां विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से जुड़े कुल 121 आवेदन दर्ज किए गए.

प्राप्त आवेदनों में वृद्धावस्था पेंशन के 12, आधार कार्ड ई-केवाईसी के 25 और खाद्य आपूर्ति विभाग के 2 प्रमुख आवेदन शामिल थे. अधिकारियों ने तत्परता दिखाते हुए 102 मामलों का तत्काल निष्पादन कर दिया. शेष बचे 19 मामलों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर निष्पादित करने के लिए संबंधित कर्मियों को निर्देशित किया गया.

नगर परिषद कार्यालय में 5 वार्डों के लिए लगा विशेष कैंप

उधर, स्थानीय नगर परिषद कार्यालय परिसर में वार्ड संख्या 16, 17, 18, 19 एवं 20 के नागरिकों की समस्याओं के समाधान के लिए शिविर आयोजित हुआ.

नगर परिषद के शिविर में कुल 26 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 5 का ऑन-द-स्पॉट समाधान किया गया. प्राप्त आवेदनों में खाद्य आपूर्ति विभाग से संबंधित 7, राजस्व के 3, नल-जल योजना के 2, जलजमाव निकासी के 2, पीसीसी सड़क एवं नाला निर्माण के 7 तथा स्ट्रीट लाइट मरम्मत का 1 आवेदन शामिल रहा.

एक ही छत के नीचे मिल रही हैं सभी सुविधाएं: एसडीओ

शिविर को संबोधित करते हुए एसडीओ गौरव कुमार ने कहा कि सरकार की स्पष्ट मंशा है कि आम नागरिकों को अपनी छोटी-छोटी समस्याओं के लिए प्रखंड, अंचल या अनुमंडल कार्यालयों का चक्कर न लगाना पड़े.

उन्होंने बताया कि सहयोग शिविर के जरिए सभी विभागों के अधिकारी एक ही मंच पर उपस्थित होकर जनसमस्याओं की सीधी सुनवाई कर रहे हैं, जिससे पारदर्शिता और त्वरित सेवा सुनिश्चित हो रही है.

प्रमुख पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि रहे मौजूद

इस अवसर पर नगर परिषद के मुख्य पार्षद (सभापति) ब्रजेश जालान, कार्यपालक पदाधिकारी केशव गोयल, अंचलाधिकारी (CO) रामकुमार पासवान, प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी विश्वनाथ दास और स्थानीय मुखिया शंभू राय सहित कई अन्य विभागीय अधिकारी व वार्ड पार्षद उपस्थित रहे.

यह भी पढ़ें: मीटर को किया बाईपास, बिजली चोरी करते पकड़े गए चार लोग; विभाग ने दर्ज कराया केस


विज्ञापन
Baidnath Thakur

लेखक के बारे में

By Baidnath Thakur

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन