Darbhanga: पति से वीडियो कॉल पर बात करते हुए महिला ने फंदे से लटककर दी जान

Updated:
विज्ञापन

प्रतीकात्मक AI तस्वीर

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

शंकरपुर पंचायत में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. पति से वीडियो कॉल पर बात करते हुए एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना के पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं है.

विज्ञापन

Darbhanga News: शंकरपुर पंचायत में मंगलवार देर रात पति से वीडियो कॉल पर बातचीत के दौरान एक महिला ने गले में रस्सी का फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली. महिला का पति दिल्ली में मजदूरी करता है. घटना की जानकारी मिलने के बाद गांव में मातम पसर गया. मृतका की पहचान शंकरपुर निवासी शहजादे कुरैशी की पुत्रवधू और तमन्ना कुरैशी की पत्नी शमीमुन निशा उर्फ रौनक के रूप में हुई है.

विज्ञापन

आठ वर्ष पहले हुई थी शादी, नहीं थी कोई संतान

बताया गया है कि शमीमुन निशा का मायका सीतामढ़ी जिले के मेहसौल में है. करीब आठ वर्ष पूर्व उसकी शादी तमन्ना कुरैशी के साथ हुई थी. दंपती की कोई संतान नहीं थी. ग्रामीणों के अनुसार, शादी के बाद से ही पति-पत्नी के बीच संबंध सामान्य नहीं थे.

महिला का पति रोजगार के सिलसिले में दिल्ली में रहता है. मंगलवार देर रात दोनों के बीच वीडियो कॉल पर बातचीत हो रही थी. इसी दौरान महिला द्वारा कथित रूप से फंदा लगाकर जान देने की बात सामने आयी.

वीडियो कॉल के दौरान हुई घटना की पति ने दी जानकारी

बताया गया कि वीडियो कॉल के दौरान घटना की जानकारी पति ने अपने परिजनों और आसपास के लोगों को दी. इसके बाद परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे. सूचना मिलने पर सिंहवाड़ा थाना की पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची, लेकिन तब तक महिला की मौत हो चुकी थी.

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया.

आत्महत्या के कारण का स्पष्ट नहीं

घटना के बाद मायके और ससुराल पक्ष के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है. बताया गया कि शव को सीतामढ़ी जिले के मेहसौल ले जाया जाएगा, जहां परिजनों द्वारा अंतिम संस्कार किया जाएगा.

फिलहाल महिला के आत्महत्या करने के कारण का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है. ग्रामीणों के बीच पति-पत्नी के संबंधों को लेकर तरह-तरह की चर्चा है. हालांकि, पुलिस की जांच के बाद ही घटना की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी.

आवेदन मिलने के बाद होगी आगे की कार्रवाई

सिंहवाड़ा थानाध्यक्ष बसंत कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. मामले में अभी तक कोई लिखित आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है. आवेदन मिलने के बाद मामले की जांच कर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढ़ें

Darbhanga News: सांसद डॉ गोपाल जी ठाकुर ने डाक विभाग की समीक्षा कर हर राजस्व गांव में 300 की आबादी पर लेटर बॉक्स लगाने का निर्देश दिया


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन