ePaper

महिंदवारा में घर से 40 हजार की संपत्ति चोरी, प्राथमिकी

Updated at : 04 Dec 2025 6:34 PM (IST)
विज्ञापन
महिंदवारा में घर से 40 हजार की संपत्ति चोरी, प्राथमिकी

महिंदवारा थाना क्षेत्र के मोरंग गांव निवासी स्व शिवशंकर साह के पुत्र सिकंदर कुमार ने स्थानीय थाना में एक प्राथमिकी दर्ज करायी है.

विज्ञापन

रून्नीसैदपुर. महिंदवारा थाना क्षेत्र के मोरंग गांव निवासी स्व शिवशंकर साह के पुत्र सिकंदर कुमार ने स्थानीय थाना में एक प्राथमिकी दर्ज करायी है. बताया है कि विगत 26 नवंबर की शाम करीब 6:30 बजे वे बाराती चले गये. घर पर उनकी मां, बहन और वृद्ध दादाजी थे, जो रात्रि के करीब 10:00 बजे खाना खाकर घर का सभी दरवाजा बंद कर सोने चले गये. विगत 27 नवंबर को करीब दो बजे सुबह में जब उनके बहन की नींद खुली तो घर का दरवाजा बाहर से बंद पाया. उसके बाद उसने अपने मां को उक्त बात बतायी. मां ने फोन पर मुझे घटना की जानकारी दी. मैंने अपने पड़ोसी चाचा नागेंद्र साह को फोन कर दरवाजा खोलने के लिये कहा और मैं भी अपने घर के लिये निकल गया. जब मैं अपने घर पहुंचा तो देखा कि मेरे घर के अंदर जाने वाला दोनों ग्रिल के गेट को साड़ी से लपेटकर बांध दिया गया है. जिस कमरे में मेरी मां और बहन सोयी थी उस कमरे का दारवाजा भी बहार से बंद पाया. जिस रूम में कोई नहीं सोया था उस रूम का तला टूटा हुआ था. अंदर जाने पर देखा की गोदरेज के अलमारी का दारवाजा खोलकर एवं तीन ट्रंक का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने गोदरेज में रखा सोने का आभूषण जिसमें नाथिया, टीका, कान का झुमका, टॉप, चैन, हनुमानी, चांदी का पायल समेत करीब 40 हजार रूपये नगद समेत अन्य सामानों की चोरी कर ली है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VINAY PANDEY

लेखक के बारे में

By VINAY PANDEY

VINAY PANDEY is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन