सभी थानाध्यक्ष अपने क्षेत्र के अपराधियों की सूची करें तैयार : एसएसपी

एसएसपी शैलेश कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में सोमवार को समाहरणालय के पुलिस अधीक्षक के कार्यालय कक्ष में पुलिस पदाधिकारियों के साथ मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया.
शिवहर: एसएसपी शैलेश कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में सोमवार को समाहरणालय के पुलिस अधीक्षक के कार्यालय कक्ष में पुलिस पदाधिकारियों के साथ मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया. जिसमें अगस्त माह में प्रतिवेदित कांडों के कारणों व अनुसंधान के प्रगति की समीक्षा की गयीं.एसएसपी ने इस माह भी अधिक से अधिक कांडों को प्रतिवेदित करने का निर्देश अफसरों को दिया है.अपराध गोष्ठी में एसएसपी ने थानाध्यक्षों और पुलिस पदाधिकारियों को कहा कि आगामी विश्वकर्मा पूजा, दुर्गा पूजा एवं अक्टूबर- नवंबर में संभवतः विधानसभा चुनाव होना है.जिसको लेकर अभी से ही विशेष अभियान चलाकर लंबित कांडों के अभियुक्तों को गिरफ्तारी करने व चिह्नित अपराधियों की पहचान कर सूची बनाने का निर्देश दिया गया.एसएसपी ने अनुसंधान में विशेष- अविशेष कांडों के लंबित व निष्पादन की स्थिति की समीक्षा की और सभी थानेदारों को विगत माह के निष्पादित कांडों में शत-प्रतिशत फाइनल केस डिस्पोजल व फाइनल फॉर्म सबमिट करने के कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया. इसके अलावा सभी थानाध्यक्षों को अपने- अपने थाना अंतर्गत लंबित वारंट- इश्तेहार, कुर्की का मिलान अभियोजन शाखा से करते हुए तेजी से निष्पादन करने, चरित्र सत्यापन, पासपोर्ट, प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री जनता दरबार, सूचना का अधिकार, मानवाधिकार, वरीय पदाधिकारी व अधोहस्ताक्षरी के कार्यालय से निर्गत परिवाद पर की गयी कार्रवाई को अद्यतन स्थिति में रखने का निर्देश दिया. वहीं सभी थानेदारों को थाने में संधारित सभी पंजी जैसे फरारी पंजी, लूट पंजी, डकैती पंजी, हाजत बाही, गुंडा पंजी, एमओ इंडेक्स, अल्फाबेटिकल इंडेक्स, सीडी पार्ट- वन, सीडी पार्ट- टू और सीडी पार्ट- थ्री, अपराध पंजी इत्यादि को अद्यतन स्थिति में रखने का निर्देश दिया गया.एसएसपी ने जुलाई माह के कांडों के रिपोर्टिंग एवं डिस्पोजल कांडों का जायजा लिया और पूर्व से लंबित कांडों का निबटारा करने का आदेश दिया गया.साथ ही क्राइम मीटिंग में एसएसपी ने इआरएसएस डायल-112 के रिस्पॉन्स समय को सुधारने, डोजियर के सत्यापन व नये डोजियर खोलने, गृहभेदन व चोरी की रोकथाम के लिए रात्रि गश्ती व बीट वाइज गश्ती का रोड मैप तैयार करने का निर्देश दिया.साथ ही 300 दिनों से अधिक लंबित कांडों का निबटारा व महिला हेल्प डेस्क की स्थिति को बेहतर करने, एडीजी लॉ एंड ऑर्डर के आदेश के आलोक में थानावार न्यूनतम एक चिह्नित अपराधियों की सूची तैयार करने का निर्देश भी सभी थानेदारों को दिया गया.मौके पर हेड क्वार्टर डीएसपी सुनील कुमार सिंह, एसडीपीओ सुशील कुमार, ट्रैफिक डीएसपी भाई भरत कुमार, नगर थानाध्यक्ष रणधीर कुमार सिंह समेत कई थानाध्यक्ष मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




