मोटर पंप सेट चोर को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत परदेशिया गांव में खेत से चोरों ने मोटर पंप को चोरी कर लेकर बाइक से भाग रहे थे.
शिवहर: नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत परदेशिया गांव में खेत से चोरों ने मोटर पंप को चोरी कर लेकर बाइक से भाग रहे थे. इसी बीच स्थानीय ग्रामीणों ने चोर को मोटर पंप सेट और बाइक के साथ भागने के दौरान धर-दबोच लिया. उक्त जानकारी नगर थानाध्यक्ष अभय कुमार सिंह ने दी. कहा कि परदेशिया गांव के ग्रामीणों ने स्थानीय पप्पू राउत के पुत्र लखन कुमार को मोटर पंप सेट चोरी कर भागने के क्रम में पकड़ने के बाद पुलिस को सूचना दी गई. तथा सूचना पाकर नगर थाना की महिला एसआई अनामिका कुमारी, एसआई लखेन्द्र महतो, रामायण कुमार ने पुलिस बलों के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर चोर को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










