जेबकतरों ने महिला समेत दो व्यक्ति के पैसे उड़ाये
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 18 Apr 2024 8:54 PM
थाना क्षेत्र के अलग-अलग जगहों से जेबकतरों ने महिला समेत दो व्यक्ति के पैसे उड़ा लिए.
बाजपट्टी. थाना क्षेत्र के अलग-अलग जगहों से जेबकतरों ने महिला समेत दो व्यक्ति के पैसे उड़ा लिए. थाना क्षेत्र के बनतारा गांव निवासी गायत्री देवी टावर चौक स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा के सीएसपी में पैसा निकालने आयी थी. 10 हजार रुपये निकालने के बाद वह जा रही थी. इसी क्रम में उसके रखे झोले को काटकर किसी जेबकतरे ने पैसे उड़ा दिए. दूसरी घटना थाना क्षेत्र के चिनगी तकिया गांव निवासी रामजी सहनी की है, जो 45 हजार रुपए लेकर बाजपट्टी मधुबन बाजार में शादी के सामान की खरीदारी करने आया हुआ था. उसके कुर्ता की जेब में रखा पैसा जेब कतरे ने काट लिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










