आज नये साल के जश्न में डूबेंगे लोग

अंतिम दिन बुधवार को जिलेवासी अलग-अलग तरीके से नूतन वर्ष-2026 का वेलकम करने की तैयारी में जुटे रहे.
नये साल की पहली सुबह अधिकांश लोग जल्दी उठते हैं और नित्यकर्म से निवृत होकर ज्यादातार लोग विभिन्न देवी-देवताओं के मंदिरों एवं शिवालयों में जाकर पूजा-अर्चना एवं जलाभिषेक कर नये साल के लिये मंगलकामना करते हैं. इसके बाद लोग दिनभर पिकनिक एवं सैर-सपाटे के लिये निकलते हैं. इसको देखते हुए मां जानकी जन्मभूमि, पुनौरा धाम, वहां स्थित सीता उद्यान, रजत द्वार जानकी मंदिर व वहां स्थित उर्विजा कुंड, हलेश्वर नाथ महादेव मंदिर, सीता डोली स्थल सह राम-परशुराम संवाद स्थल, पंथपाकड़ धाम, बगही धाम, अद्भुत नाथ महादेव मंदिर, अन्हारी व सिंहेश्वर महादेव मंदिर, सिंगरहिया समेत जिले के तमाम प्रसिद्ध मंदिरों में तैयारी पूरी कर ली गयी है.
— पार्क, पिकनिक स्पॉट व होटल रेस्टोरेंट स्वागत के लिये तैयारवहीं, शहर स्थित आधुनिक तरीके से तैयार किया गया सीताकुंज, नगर उद्यान, डुमरा स्थित चिल्ड्रेन पार्क आदि पार्कों में आज दिन भर खासकर महिलाओं एवं बच्चों की भीड़ उमड़ेगी. पुनौरा धाम व नगर उद्यान में सबसे अधिक भीड़ उमड़ने की उम्मीद है. वहीं, शहर में हर वर्ष की तरह इस बार भी नया साल आने से पूर्व से ही डिजनीलैंड मेला चल रहा है. वहीं, शहर व आसपास के होटल, रेस्तरां व ढाबा, रेस्टोरेंट आदि में भी नववर्ष पर ग्राहकों के स्वागत के लिये विशेष तैयारी की गयी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




