sitamarhi news: आयान स्पोर्ट परिहार की टीम ने 19 रनों से मैच जीता

Edited by VINAY PANDEY
Updated:
विज्ञापन

नगर से होकर गुजरने वाली स्टेट हाइवे के किनारे स्थित खेल मैदान में 5 स्टार युवा क्रिकेट क्लब सुरसंड द्वारा आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट के पांचवें दिन बुधवार को रवि महाकाल सुरसंड व आयान स्पोर्ट परिहार की टीम के बीच मुकाबला हुआ.

विज्ञापन

सुरसंड. नगर से होकर गुजरने वाली स्टेट हाइवे के किनारे स्थित खेल मैदान में 5 स्टार युवा क्रिकेट क्लब सुरसंड द्वारा आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट के पांचवें दिन बुधवार को रवि महाकाल सुरसंड व आयान स्पोर्ट परिहार की टीम के बीच मुकाबला हुआ. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी आयान स्पोर्ट परिहार की टीम ने निर्धारित 16 ओवर के खेल में 170 रन बनाकर ऑल आउट हो गयी. इसके जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी रवि महाकाल सुरसंड की टीम ने 15 ओवर में 151 रन बनाकर ऑल आउट हो गयी. इस प्रकार आयान स्पोर्ट परिहार की टीम ने 19 रनों से मैच को जीत लिया. मैन ऑफ द मैच दो विकेट लेकर 49 रन बनाने वाले विजेता टीम के खिलाड़ी सुप्रीम को दिया गया. जिन्हें सामाजिक कार्यकर्ता पुष्पम कुमार ने ट्रॉफी देकर सम्मानित किया. अंपायरिंग आकाश सिंह व धीरज कुमार ने जबकि कॉमेंटेटर का कार्य खेल के आयोजक मोहित पाठक ने किया. मौके पर सैकड़ों खेल प्रेमी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VINAY PANDEY

लेखक के बारे में

By VINAY PANDEY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन