सीतामढ़ी में जमीन विवाद ने लिया हिंसक रूप, एक दर्जन गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
मारपीट मामले का आरोपी गिरफतार  | Prabhat Khabar Network

मारपीट मामले का आरोपी गिरफतार | Prabhat Khabar Network

सीतामढ़ी के परिहार थाना क्षेत्र के मसहा गांव में जमीन विवाद ने हिंसक रूप ले लिया. दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में पुलिस ने दोनों तरफ से प्राथमिकी दर्ज की है और एक दर्जन लोगों को गिरफ्तार किया है. यह विवाद जमीन पर कब्जे को लेकर शुरू हुआ था.

विज्ञापन

सीतामढ़ी: जिले के परिहार थाना क्षेत्र के मसहा गांव में जमीन विवाद ने हिंसक रूप ले लिया. परिहार उत्तरी पंचायत के वार्ड संख्या तीन में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज की है. मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक दर्जन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. इसकी पुष्टि थानाध्यक्ष पंकज कुमार यादव ने की है.

जमीन पर कब्जे को लेकर विवाद

पहले पक्ष की ओर से वार्ड संख्या तीन निवासी इदरीश बैठा ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि उनके पिता स्वर्गीय झपसी बैठा ने उनके नाम दो कट्ठा जमीन रजिस्ट्री की थी और उस जमीन व मकान पर उनका कब्जा है. आरोप है कि 29 जुलाई को उनके सौतेले भाई समेत कई लोग लाठी, भाला और लोहे की रॉड लेकर घर पहुंचे और जमीन पर कब्जा करने की नीयत से हमला कर दिया.

आवेदन में रफीक बैठा, लालाबाबू बैठा, उजाले बैठा, जिलानी बैठा, निराले बैठा, असगर बैठा, अफजल बैठा, मुस्लिम बैठा, रहमती खातून, साहिस्ता खातून, मोमीना खातून, सहादत, मसले और जाहिर अंसारी को नामजद किया गया है.

50 हजार रुपये और जेवर लूटने का आरोप

इदरीश बैठा ने आरोप लगाया कि मारपीट के दौरान आरोपियों ने घर में रखे जेवरात और 50 हजार रुपये नकद भी लूट लिए.

दूसरे पक्ष ने भी दर्ज कराई प्राथमिकी

वहीं, दूसरे पक्ष से रफीक बैठा ने भी थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है. उन्होंने इदरीश अंसारी, अनीसुल अंसारी, कलाम अंसारी, नजरा खातून, गुड़िया खातून, नजमा खातून, शाहिद खातून, पूर्व मुखिया खैरुन खातून, अजमेरी खातून और नौशाद अंसारी को आरोपी बनाया है.

रफीक बैठा ने अपने आवेदन में आरोप लगाया है कि मारपीट के दौरान करीब चार लाख रुपये मूल्य के जेवरात और 80 हजार रुपये नकद लूट लिए गए.

पुलिस कर रही मामले की जांच

थानाध्यक्ष पंकज कुमार यादव ने बताया कि दोनों पक्षों की शिकायत के आधार पर क्रॉस एफआईआर दर्ज कर ली गई है. मामले में एक दर्जन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढे़ं: सीतामढ़ी: भारत-नेपाल बॉर्डर पर SSB ने नाकाम किया मानव तस्करी का प्रयास, आरोपी युवक गिरफ्तार


विज्ञापन
Md. Dulare

लेखक के बारे में

By Md. Dulare

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन