वाहन चेकिंग अभियान में 1.02 लाख का ऑनलाइन चालान काटा गया

Published by : VINAY PANDEY Updated At : 28 Jul 2025 7:10 PM

विज्ञापन

एसपी के निर्देश पर स्थानीय थाना व भिट्ठा पुलिस के द्वारा अलग अलग स्थानों पर सघन वाहन जांच अभियान लगातार जारी है.

विज्ञापन

सुरसंड. एसपी के निर्देश पर स्थानीय थाना व भिट्ठा पुलिस के द्वारा अलग अलग स्थानों पर सघन वाहन जांच अभियान लगातार जारी है. इसी क्रम में रविवार की देर शाम स्थानीय थानाध्यक्ष धनंजय कुमार पांडेय के नेतृत्व में चलाए गए इस अभियान में ट्रिपल लोडिंग, त्रुटिपूर्ण कागजात व बगैर हेलमेट के सफर कर रहे बाइक चालकों से 84 हजार 500 जबकि भिट्ठा थानाध्यक्ष मनोज कुमार के नेतृत्व में 17 हजार यानी कुल एक लाख एक हजार 500 ऑनलाइन चालान काटा गया. इस अभियान से बाइक चालकों के बीच हड़कंप मचा रहा. अधिकारी द्वय ने बताया कि ट्रिपल लोडिंग चलने वाले बाइक चालकों पर पुलिस कड़ी नजर रख रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VINAY PANDEY

लेखक के बारे में

By VINAY PANDEY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन