पानी से भरे गड्ढे में डूबने से एक साल की बच्ची हुई मौत

Published at :13 Feb 2025 9:57 PM (IST)
विज्ञापन
पानी से भरे गड्ढे में डूबने से एक साल की बच्ची हुई मौत

तरियानी छपरा थाना क्षेत्र अंतर्गत रुपौली गांव में रंजीत साह की पुत्री एक साल की मासूम बच्ची आरोहि कुमारी की डूबने से मौत हो गई है.

विज्ञापन

तरियानी: तरियानी छपरा थाना क्षेत्र अंतर्गत रुपौली गांव में रंजीत साह की पुत्री एक साल की मासूम बच्ची आरोहि कुमारी की डूबने से मौत हो गई है. जिसको लेकर घर में कोहराम मचा हुआ है. बताया जाता है कि मासूम बच्ची आरोहि कुमारी खेलते हुए घर के सामने गड्ढा वाला पानी में डूबने से उसकी दर्दनाक मौत हो गई है. उक्त घटना के बाद मृतक माता और अन्य परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है. वहीं सूचना पाकर घटनास्थल पर स्थानीय थाना पुलिस पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शिवहर सदर अस्पताल भेज दिया गया है. इसकी पुष्टि तरियानी छपरा थानाध्यक्ष रोहित कुमार ने की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन