ट्रेन की चपेट में आने से एक हाथ व पैर कट कर अलग हुआ

स्थानीय रेलवे स्टेशन के समीप शुक्रवार की सुबह ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गया.
रीगा. स्थानीय रेलवे स्टेशन के समीप शुक्रवार की सुबह ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गया. जानकारी के अनुसार सुबह करीब छह बजे रेलवे स्टेशन से करीब 200 मीटर पूरब कुछ लोगों ने एक व्यक्ति को गंभीर रूप से जख्मी पाया. स्थानीय लोगों के सहयोग से उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया. जख्मी व्यक्ति की पहचान नहीं की जा सकी. बताया जाता है कि जख्मी अपने किसी रिश्तेदार के यहां से लौट रहा था. इसी क्रम में रेलवे स्टेशन पर ट्रेन पकड़ने आया था, जहां ट्रेन की चपेट में आने से उसका एक हाथ और एक पैर कट आंशिक रूप से कट कर अलग हो गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




