प्रशासनिक फेरबदल, दो अधिकारियों का ट्रांसफर, बेलसंड को मिले नए SDO, जिले में नए DTO की नियुक्ति

Updated:
विज्ञापन

सीतामढ़ी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है, जिसमें दो अधिकारियों का तबादला किया गया है. इसके साथ ही जिले में नए अनुमंडल पदाधिकारी (SDO) और जिला परिवहन पदाधिकारी (DTO) की नियुक्ति की गई है. इस बदलाव से प्रशासनिक व्यवस्था में क्या परिवर्तन आएगा, जानिए पूरी खबर.

विज्ञापन

Sitamarhi News: जिले में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया गया है. सामान्य प्रशासन विभाग के आदेश के तहत जिले के दो अधिकारियों का तबादला किया गया है, जबकि दो अधिकारियों को प्रभारमुक्त कर फिलहाल नई पोस्टिंग नहीं दी गई है. इस फेरबदल के बाद जिले में नए अनुमंडल पदाधिकारी (SDO) और जिला परिवहन पदाधिकारी (DTO) की तैनाती की गई है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डीसीएलआर अमित राज बने पश्चिम चंपारण के DTO

सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, सीतामढ़ी में कार्यरत डीसीएलआर अमित राज का तबादला पश्चिम चंपारण कर दिया गया है. उन्हें वहां जिला परिवहन पदाधिकारी (DTO) की जिम्मेदारी सौंपी गई है.

डॉ. अनंत कुमार बने शिवहर के SDO

वहीं, पुपरी के लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी (PGRO) डॉ. अनंत कुमार को पदोन्नति के साथ पड़ोसी जिला शिवहर का अनुमंडल पदाधिकारी (SDO) बनाया गया है.

सीतामढ़ी को मिले नए DTO और बेलसंड के SDO

दरभंगा में तैनात एसडीसी निशांत कुमार को सीतामढ़ी का नया जिला परिवहन पदाधिकारी (DTO) बनाया गया है.

इसके अलावा मधुबनी के एसडीसी कुमार आलोक को बेलसंड अनुमंडल का नया SDO नियुक्त किया गया है.

दो अधिकारियों को नहीं मिली नई पोस्टिंग

विभागीय आदेश के अनुसार, वर्तमान में कार्यरत दो अधिकारियों को प्रभारमुक्त कर दिया गया है. हालांकि, उन्हें फिलहाल किसी नए जिले या पद पर पदस्थापित नहीं किया गया है. आगे विभाग की ओर से उनकी नई तैनाती का आदेश जारी किया जाएगा.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन