मानसून हुआ मेहरबान, सीतामढ़ी में झमाझम बारिश का अलर्ट, किसानों के खिले चेहरे

Updated:
विज्ञापन

खेतों में आयी नमी और आसमान में छाए घने बादल. | Prabhat Khabar Network

सीतामढ़ी में मानसून ने दस्तक दे दी है, जिससे किसानों के चेहरों पर खुशी है. अगले कुछ दिनों तक रुक-रुक कर बारिश होने की उम्मीद है, जो धान की रोपनी और खरीफ फसलों के लिए बेहद फायदेमंद साबित होगी.

विज्ञापन

Sitamarhi Weather: सीतामढ़ी में मानसून अब किसानों के लिए राहत लेकर आया है. रविवार को दिनभर रुक-रुककर हुई बारिश और रातभर चली रिमझिम फुहारों से खेतों में पर्याप्त नमी आ गई है. निचले इलाकों के खेतों में धान रोपनी के लिए जरूरी पानी भी जमा होने लगा है. मौसम विभाग के पूर्वानुमान ने किसानों की उम्मीदें और बढ़ा दी हैं. अगले चार से पांच दिनों तक जिले में बारिश की संभावना जताई गई है, जिससे खरीफ फसलों और धान की रोपनी को गति मिलने की उम्मीद है.

आपके शहर में

विज्ञापन

सोमवार को 10 से 15 एमएम तक बारिश के आसार

जिला कृषि विज्ञान केंद्र के प्रधान वैज्ञानिक डॉ. राम ईश्वर प्रसाद ने बताया कि सोमवार को दोपहर, शाम और रात के दौरान बारिश की संभावना बनी हुई है. करीब सात घंटे तक हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है और 10 से 15 एमएम तक वर्षा होने का अनुमान है.

उन्होंने बताया कि सोमवार को अधिकतम तापमान 30 से 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 से 26 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.

मंगल और बुधवार को भी होगी बारिश

मौसम पूर्वानुमान के अनुसार मंगलवार को आसमान में बादल छाए रहेंगे. बीच-बीच में धूप निकल सकती है और 5 से 10 एमएम तक बारिश होने की संभावना है.

वहीं बुधवार को करीब तीन घंटे तक बारिश होने का अनुमान है. इस दौरान 10 से 20 एमएम तक वर्षा हो सकती है. यदि पूर्वानुमान सही साबित हुआ तो धान की रोपनी के लिए यह मौसम बेहद अनुकूल रहेगा.

धान रोपनी के लिए बनी बेहतर स्थिति

लगातार हो रही बारिश से खेतों में नमी बनी हुई है और निचले इलाकों में पर्याप्त पानी जमा होने लगा है. किसानों का कहना है कि यदि अगले कुछ दिनों तक इसी तरह बारिश जारी रही तो धान रोपनी का काम तेजी से शुरू हो जाएगा.

खरीफ फसलों को भी मिलेगा फायदा

कृषि विशेषज्ञों का कहना है कि मौजूदा मौसम खरीफ फसलों के लिए भी अनुकूल है. नियमित बारिश होने से धान सहित अन्य खरीफ फसलों की अच्छी बढ़वार होगी और इस बार बेहतर उत्पादन की संभावना बढ़ेगी.

यह भी पढ़ें: शर्मनाक… बुलेट नहीं मिली तो ले ली जान, फिर ससुराल वालों ने शव छूने से किया इनकार, बाइक पर बहन की लाश ले जाने को मजबूर हुआ भाई


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन