हवन यज्ञ से दूर हो जाती हैं जीवन की सभी बाधाएं : धर्मेंद्र

Published by : VINAY PANDEY Updated At : 03 Sep 2025 6:45 PM

विज्ञापन

प्रखंड क्षेत्र के युग निर्माण विद्यालय, गम्हरिया में जारी गायत्री महायज्ञ सह प्रशिक्षण कार्यक्रम में 11 वे दिन बुधवार को प्रवाचक धर्मेंद्र कुमार ने कहा कि गायत्री हवन माता गायत्री को प्रसन्न करने के लिए किया जाता है.

विज्ञापन

सुप्पी. प्रखंड क्षेत्र के युग निर्माण विद्यालय, गम्हरिया में जारी गायत्री महायज्ञ सह प्रशिक्षण कार्यक्रम में 11 वे दिन बुधवार को प्रवाचक धर्मेंद्र कुमार ने कहा कि गायत्री हवन माता गायत्री को प्रसन्न करने के लिए किया जाता है. यज्ञ हवन या हवन पूजा भक्तों द्वारा अपने उपासक की आराधना का एक तरीका है. यज्ञ हवन और हवन पूजा हमारे मन, अंतरात्मा व वातावरण तक को शुद्ध कर देता है. हवन अग्नि के द्वारा देवी- देवताओं को उनकी प्रिय वस्तु पहुंचाने का एक तरीका है. गायत्री मंत्र के साथ हवन करने के कई फायदे हैं, जिनमें शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य में सुधार, बुद्धि और ज्ञान में वृद्धि, आत्मविश्वास, आत्म-मूल्य में वृद्धि, भौतिक सुख-सुविधाओं की प्राप्ति एवं जीवन की बाधाओं व समस्याओं को दूर करना शामिल है. हवन यज्ञ आसपास के वातावरण को शुद्ध करता है और भक्तिमय माहौल बनाता है, जिससे आसपास के लोगों को सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है. मौके पर अंजली कुमारी, किशोरी कापर, विक्रांत कुमार व संजीव कुमार समेत अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VINAY PANDEY

लेखक के बारे में

By VINAY PANDEY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन