सोनबरसा हत्याकांड में पुलिस की कार्रवाई, दो नामजद आरोपियों के घर पहुंचा इश्तेहार

Updated:
विज्ञापन

फरार वारंटी घर इश्तेहार चिपकाते पुअनि प्रवीण कुमार | Prabhat Khabar Network

सोनबरसा में विकास पासवान हत्याकांड के फरार दो नामजद अभियुक्तों के घर पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर इश्तेहार चिपकाया। गांव में मची खलबली।

विज्ञापन

सीतामढ़ी हत्याकांड: सोनबरसा थाना क्षेत्र के विरता मुशहरनिया गांव में विकास पासवान हत्याकांड के मामले में फरार चल रहे दो नामजद आरोपियों के घर गुरुवार को न्यायालय के आदेश पर इश्तेहार चस्पा किया गया. पुलिस की इस कार्रवाई के बाद गांव में हड़कंप की स्थिति रही. दोनों आरोपी हत्या के मामले में नामजद हैं और घटना के बाद से फरार बताए जा रहे हैं.

नवंबर 2025 में हुई थी विकास पासवान की हत्या

जानकारी के अनुसार, फेकु पासवान के पुत्र विकास पासवान की 29 नवंबर 2025 को हत्या कर दी गयी थी. घटना को लेकर सोनबरसा थाने में कांड संख्या 311/25 दर्ज किया गया था. मामले की जांच के दौरान गांव के ही राज किशोर राम और विनोद राम को नामजद अभियुक्त बनाया गया.

पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपी घटना के बाद से लगातार फरार चल रहे हैं. पुलिस की ओर से उनकी गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे थे.

पुलिस टीम ने चस्पा किया इश्तेहार

न्यायालय के आदेश के आलोक में गुरुवार को पुलिस टीम दोनों आरोपियों के घर पहुंची. पुअनि प्रवीण कुमार के नेतृत्व में पुलिस एवं सशस्त्र बलों की टीम ने दोनों फरार अभियुक्तों के घर पर विधिवत इश्तेहार चस्पा किया.

पुलिस की इस कार्रवाई के दौरान आसपास के लोगों की भीड़ जुट गयी. इश्तेहार चस्पा किए जाने के बाद गांव में मामले को लेकर चर्चा तेज हो गयी.

गिरफ्तारी नहीं हुई तो आगे बढ़ सकती है कार्रवाई

पुलिस की ओर से फरार आरोपियों के खिलाफ न्यायालय के आदेश के तहत कार्रवाई की जा रही है. इश्तेहार चस्पा किए जाने के बाद भी यदि आरोपी न्यायालय या पुलिस के समक्ष उपस्थित नहीं होते हैं, तो मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा सकती है.

पुलिस का कहना है कि हत्याकांड में फरार चल रहे आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास जारी हैं.

यह भी पढ़ें: भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई: 6.25 किलो गांजे और टेंपो के साथ दो तस्कर गिरफ्तार


विज्ञापन
Birndra Kumar

लेखक के बारे में

By Birndra Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन