भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई: 6.25 किलो गांजे और टेंपो के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
फोटो-एसएसबी की गिरफ्त में दोनों गांजा तस्कर व टेंपो. | Prabhat Khabar Network
इंडो-नेपाल बॉर्डर पर एसएसबी ने 6.250 किलो गांजा लदी टेंपो के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। जब्त गांजे की कीमत तीन लाख रुपये आंकी गई है।
Ssb Smuggling Arrest: इंडो-नेपाल बॉर्डर पर गश्त लगा रहे सुरसंड कैंप व नवाही बीओपी में तैनात 51वीं बटालियन के एसएसबी जवानों ने गुरुवार की देर शाम बड़ी सफलता हासिल की. संयुक्त कार्रवाई के दौरान जवानों ने पिलर संख्या 303/8 से 1.5 किलोमीटर भारतीय क्षेत्र में एनएच 227 पर नेपाल से तस्करी कर लाया जा रहा 6.250 किलोग्राम गांजा जब्त किया.
गुप्त सूचना पर हुई छापेमारी और जब्ती
एसएसबी के अधिकारियों को नेपाल से भारतीय सीमा में गांजे की खेप लाए जाने की सटीक गुप्त सूचना मिली थी.
- जब्त गांजा की कीमत: जब्त गांजे का अंतरराष्ट्रीय बाजार मूल्य लगभग तीन लाख रुपये आंका गया है.
- जब्त वाहन: तस्करी में इस्तेमाल की जा रही अनिबंधित टेंपो को भी जब्त कर लिया गया है.
पकड़े गए तस्करों की पहचान
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से दो तस्करों को दबोच लिया. पकड़े गए तस्करों की पहचान इस प्रकार हुई है:
- अलाउद्दीन: पिता इदरीश नदाफ, निवासी बथनाहा थाना क्षेत्र, बथनाहा गांव (वार्ड संख्या पांच, ज्वारपट्टी).
- संजीत दास: पिता सोनीलाल दास, निवासी बथनाहा गांव.
आगे की कार्रवाई: एसएसबी की टीम ने जब्त गांजे, अनिबंधित टेंपो और दोनों गिरफ्तार तस्करों को आगे की कानूनी कार्रवाई हेतु सुरसंड थाना के हवाले कर दिया है.
ये भी पढ़ें: सीतामढ़ी रेलवे स्टेशन से शुक्रवार को चलने वाली अप और डाउन ट्रेनों की समय सारिणी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By विजय नारायण मिश्र
विजय वर्ष 1990 से यानी पिछले साढ़े तीन दशकों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उनके पास प्रिंट पत्रकारिता का एक लंबा और समृद्ध अनुभव है. वे प्रशासनिक व क्षेत्रीय मुद्दों के साथ-साथ ब्यूरो स्तर की खबरों के प्रबंधन और गहन रिपोर्टिंग में विशेष महारत रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए








