समाहरणालय में आज से दाखिल होगा नामांकन

Updated at : 25 Apr 2024 9:24 PM (IST)
विज्ञापन
समाहरणालय में आज से दाखिल होगा नामांकन

पांचवें चरण में शामिल सीतामढ़ी लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के लिए शुक्रवार को अधिसूचना जारी होने के साथ ही नामांकन दाखिल का कार्य प्रारंभ हो जायेगा.

विज्ञापन

डुमरा. पांचवें चरण में शामिल सीतामढ़ी लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के लिए शुक्रवार को अधिसूचना जारी होने के साथ ही नामांकन दाखिल का कार्य प्रारंभ हो जायेगा. नाम निर्देशन पत्र (नामांकन) 3 मई तक 11 बजे पूर्वाह्न से 3 बजे अपराह्न तक दाखिल किया जायेगा. नामांकन कार्य को लेकर डीएम रिची पांडेय व एसपी मनोज कुमार तिवारी ने विधि-व्यवस्था बनाये रखने के लिए जगह-जगह दंडाधिकारी व पुलिस बलों की प्रतिनियुक्त किया है. वहीं निगरानी को लेकर विभिन्न स्थानों पर सीसीटीवी कैमरा का अधिष्ठापन कराया है. इसके अलावे सुरक्षा के दृष्टिकोण से जगह-जगह ड्रॉप गेट व बैरिकेडिंग का निर्माण कराया गया है.

नामांकन 26 अप्रैल से 3 मई तक दाखिल किया जायेगा. इस अवधि में पांच दिन ही नामांकन दाखिल होगा. जिन तिथियों को नामांकन पत्र दाखिल किया जायेगा उनमें 26 अप्रैल, 29 अप्रैल, 30 अप्रैल, 2 मई एवं 3 मई शामिल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन