बाइक दुर्घटना में जख्मी, सदर अस्पताल रेफर

पुपरी-सुरसंड मुख्य पथ में बुधवार को बाइक दुर्घटना में एक व्यक्ति जख्मी हो गया. जख्मी मधुबनी निवासी विपत मुखिया के पुत्र अशोक मुखिया को इलाज के लिए स्थानीय पीएचसी में भर्ती कराया गया है.
पुपरी. पुपरी-सुरसंड मुख्य पथ में बुधवार को बाइक दुर्घटना में एक व्यक्ति जख्मी हो गया. जख्मी मधुबनी निवासी विपत मुखिया के पुत्र अशोक मुखिया को इलाज के लिए स्थानीय पीएचसी में भर्ती कराया गया है. जहां जख्मी को चिकित्सक द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल, सीतामढ़ी रेफर कर दिया गया है. दुकान से चोरी मामले में प्राथमिकी दर्ज पुपरी. दुकान से नगद व अन्य जरूरी कागजात चोरी की घटना को लेकर दुकानदार हरसाहा गांव के सिकिल राय का पुत्र सुनील कुमार ने स्थानीय थाने में अज्ञात चोरों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी है. पुलिस को दिए गए आवेदन में दुकानदार सुनील राय ने बताया है कि 29 दिसंबर की रात वह दुकान बंद कर घर चले गए. अगले सुबह जब वह दुकान पर पहुंचकर भीतर गए तो पाया कि गल्ला को तोड़कर 70 हजार रुपए नगद व विभिन्न प्रकार का जरूरी कागजात की चोरी कर ली गई है. चोरों ने घर का भेंटीलेटर को तोड़कर दुकान में प्रवेश कर घटना को अंजाम दिया है. पूर्व के विवाद में मारपीट में दो महिला जख्मी, भर्ती पुपरी. पूर्व के विवाद को लेकर मारपीट की घटना में दो महिला जख्मी हो गयी. जख्मी महिलाओं में परसौनी गांव के महावीर राय की पत्नी राधा देवी व पप्पू राय की पत्नी टिंकू कुमारी शामिल है. उक्त जख्मी दोनों महिलाओं को इलाज के लिए स्थानीय पीएचसी में भर्ती कराया गया है. 911 बोतल शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार पुपरी. इंडो-नेपाल बॉर्डर पर तैनात सशस्त्र सीमा बल(एसएसबी) 51वीं बटालियन के जवानों ने भिट्ठामोड़ बॉर्डर से 911 बोतल नेपाली सौंफी शराब के साथ दो तस्कर को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार तस्करों की पहचान सुरसंड थाना क्षेत्र के हरारी दुलारपुर निवासी सुकेश्वर मुखिया एवं रामएकबाल मुखिया के रूप में की गई है. एसएसबी के जवान संजीव कुमार ने शराब व गिरफ्तार तस्कर को आगे की कारवाई के लिए मद्य निषेध थाना पुपरी को सुपुर्द कर दिया है. इस संबंध में पुलिस शराब को जब्त कर सभी कागजी प्रक्रिया पूरा करने के बाद गिरफ्तार तस्कर को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. 570 बोतल शराब व दो बाइक जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार सुरसंड. संध्या गश्ती पर निकली स्थानीय पुलिस ने मंगलवार को अलग-अलग स्थानों से नेपाल से तस्करी कर लायी जा रही 300 एमएल का 570 बोतल देसी शराब व दो बाइक को जब्त करते हुए दो तस्कर को गिरफ्तार कर लिया. जबकि एक तस्कर शराब लदी बाइक को छोड़ फरार हो गया. थानाध्यक्ष लालकिशोर गुप्ता ने बताया कि पीटीसी मुकेश कुमार के नेतृत्व में थाना क्षेत्र के मलाही गांव में ग्रामीण सड़क पर 120 बोतल शराब के साथ एक बाइक पर सवार बाजपट्टी थाना क्षेत्र के बसंत गांव निवासी ज्ञानी मंडल के पुत्र नंदकिशोर कुमार उर्फ नंदिनी व पवन राय के पुत्र शनि कुमार को गिरफ्तार किया गया. जबकि पुअनि मुकेश कुमार सिंह के नेतृत्व में सुरसंड नगर पंचायत के बनिया मुहल्ला से 450 बोतल शराब लदी एक बाइक को जब्त किया गया. थानाध्यक्ष ने बताया कि शराब व बीआर 30एएल 5687 व बीआर 05यू 5824 नंबर की दोनों बाइक को जब्त कर आरोपितों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करते हुए दोनों तस्कर को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. आठ बाइक चालकों से 85 सौ का ऑनलाइन कटा चालान सुरसंड. एसपी के निर्देश पर भिट्ठा थाने की पुलिस लगातार सघन वाहन जांच अभियान चला रही है. इसी क्रम में मंगलवार की देर शाम थानाध्यक्ष मनोज कुमार के नेतृत्व में श्रीखंडी भिट्ठा गांव स्थित कंटाही मोड़ के समीप एनएच 227 पर चलाए गए इस अभियान में ट्रिपल लोडिंग, त्रुटिपूर्ण कागजात व बगैर हेलमेट के सफर कर रहे आठ बाइक चालकों का 85 सौ का ऑनलाइन चालान काटा गया. इस अभियान से बाइक चालकों के बीच हड़कंप मचा रहा. तीन माह में भारी मात्रा में शराब व गांजा जब्त, 87 तस्कर गिरफ्तार सुरसंड. स्थानीय पुलिस शराब तस्करों के विरुद्ध लगातार अभियान चला रही है. विगत तीन माह में भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब, गांजा, दर्जनों बाइक, तीन कार, दो टेंपो व दो टोटो को जब्त करते हुए दर्जनों तस्करों को गिरफ्तार किया गया. थानाध्यक्ष लालकिशोर गुप्ता ने बताया कि उन्होंने छह अक्टूबर 2025 को थानाध्यक्ष पद की जिम्मेवारी संभाली. उनके नेतृत्व में थाना में कार्यरत पुलिस पदाधिकारी के सहयोग से बीते तीन माह में विशेष अभियान चलाकर 6452.430 लीटर देसी, 40.35 लीटर विदेशी शराब, 94 किलो गांजा के अलावा तीन कार, दो टेंपो, दो टोटो व 54 बाइक को जब्त करते हुए 87 तस्कर को गिरफ्तार किया गया. यह आंकड़ा छह अक्टूबर 2025 से 31 दिसंबर 2025 तक की है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




