Nitish Kumar: नए साल पर CM नीतीश देंगे बड़ा तोहफा, तीन लाख लोगों को नौकरी और 10 लाख रोजगार देने का किया ऐलान

Published by : Paritosh Shahi Updated At : 27 Dec 2024 6:01 PM

विज्ञापन

नीतीश कुमार और सम्राट चौधरी

Nitish Kumar New Year gift: नीतीश कुमार ने प्रगति यात्रा के दौरान ऐलान किया कि 2025 में बिहार के तीन लाख लोगों को सरकारी नौकरी और 10 लाख लोगों को रोजगार से जोड़ा जाएगा.

विज्ञापन

Nitish Kumar New Year gift: बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने राज्य के युवाओं को नए साल का तोहफा दिया है. उन्होंने घोषणा की है कि नए साल यानी 2025 में तीन लाख लोगों को सरकारी नौकरी दी जाएगी और 10 लाख लोगों को रोजगार प्रदान किया जाएगा. सीएम ने कहा कि हमारी सरकार ने सरकारी नौकरी देने का लक्ष्य बढ़ा दिया है. इस निर्णय से अब अब सरकारी नौकरी देने का लक्ष्य 12 लाख हो गया है. सरकारी आंकड़ों के मुताबिक अब तक 9 लाख लोगों को सरकारी नौकरी दी जा चुकी है. साथ ही 24 लाख लोगों को रोजगार से जोड़ा जा चुका है.

साथ मिलकर बिहार को बढ़ाएंगे- नीतीश कुमार

सीएम नीतीश ने गुरुवार को प्रगति यात्रा के दौरान सीतामढ़ी और शिवहर जिले की संयुक्त समीक्षा बैठक को संबोधित किया. आज उन्होंने सीतामढ़ी में 236 करोड़ 60 लाख रुपए की विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया. इसके तहत 141 करोड़ 12 लाख 92 हजार रुपए की योजनाओं का उद्घाटन तथा 95 करोड़ 47 लाख 78 हजार रुपए की योजनाओं का शिलान्यास किया गया. वहीं, शिवहर में भी करीब 180 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया. आज सीएम ने चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा की और लोगों से उनकी समस्या भी जानी. उन्होंने कहा कि साथ मिलकर हमलोग बिहार को आगे बढ़ाएंगे.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

सीतामढ़ी में रीगा चीनी मिल का किया शुभारंभ

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपनी ‘प्रगति यात्रा’ के प्रथम चरण के तीसरे दिन सीतामढ़ी पहुंचे. यहां उन्होंने रीगा चीनी मिल के पुनरुद्धार कार्य का शुभारंभ किया. मुख्यमंत्री ने इस दौरान सीजन 2024-25 के लिए चीनी मिल संचालन का गन्ना का बंडल डालकर इसकी शुरुआत की. मुख्यमंत्री ने रीगा चीनी मिल के संचालन कार्यों की जानकारी ली और मिल परिसर का जायजा लिया. इस चीनी मिल की स्थापना 1932 में की गई थी. इसके बाद 2021 में यह बंद हो गया. कर्नाटक की एक कंपनी ने इसे अधिग्रहित किया है.वर्तमान में इस मिल की पेराई क्षमता 40 हजार क्विंटल है. इससे आसपास के कई जिले के गन्ना किसानों को लाभ होगा.

इसे भी पढ़ें: BJP-JDU में सब ठीक-ठाक, एक पोस्ट से हो गया साफ, जानें NDA का संकल्प

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन