BJP-JDU में सब ठीक-ठाक, एक पोस्ट से हो गया साफ, जानें NDA का संकल्प

Published by : Paritosh Shahi Updated At : 24 Dec 2024 6:22 PM

विज्ञापन

पीएम नरेंद्र मोदी और बिहार सीएम नीतीश कुमार

BJP-JDU: बिहार की राजनीति में चल रहे कयासों के दौर के बीच जदयू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट किया है. इस पोस्ट में बताया गया है कि बिहार में NDA एकजुट है.

विज्ञापन

BJP-JDU: बिहार में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) एकजुट है. इस गठबंधन में शामिल दो प्रमुख दल (बीजेपी-जदयू) में मनमुटाव की अफवाहों के बीच जनता दल यूनाइटेड ने अपने ऑफिशियल X हैंडल से के पोस्ट किया है.इस पोस्ट में पीएम नरेंद्र मोदी और बिहार सीएम नीतीश कुमार की मुस्कुराती हुई तस्वीर है. और कैप्शन में लिखा है, ‘एकजुट NDA, एकजुट बिहार, 2025 में फिर से नीतीश कुमार.’

जदयू ने एनडीए का मतलब बताया

जनता दल यूनाइटेड ने एक अन्य पोस्ट में एनडीए का मतलब भी बताया. X पोस्ट में लिख, ‘एनडीए मतलब, सशक्त भारत विकसित बिहार. एनडीए मतलब विकास की गारंटी. एनडीए मतलब सुरक्षा की गारंटी. एनडीए मतलब मजबूत इरादे. एनडीए मतलब हर व्यक्ति का सम्मान.’

नीतीश कुमार के नेतृत्व में चुनाव लड़ेगी बीजेपी- सम्राट चौधरी

बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी भी कह चुके हैं कि बिहार एनडीए में कोई भ्रम नहीं है. रविवार को उन्होंने दिल्ली में कहा था, ‘एनडीए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही चुनावी मैदान में जाएगा. उपमुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2020 के चुनाव में एनडीए नीतीश कुमार को ही नेता मानकर चुनावी मैदान में गया था. आज नीतीश कुमार मुख्यमंत्री हैं. 2020 में भी हमने घोषणा कर चुनाव लड़ा था और नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री माना था. आगे भी हम नीतीश कुमार और नरेंद्र मोदी के ही नेतृत्व में चुनाव लड़ेंगे.’

इसे भी पढ़ें: Nitish Kumar: ‘मुख्यमंत्री जड़ जमा कर बैठे हैं क्योंकि…’, तेजस्वी के बयान पर ललन सिंह ने गिना दिया CM का काम

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन