Nitish Kumar: 'मुख्यमंत्री जड़ जमा कर बैठे हैं क्योंकि…', तेजस्वी के बयान पर ललन सिंह ने गिना दिया CM का काम

Published by : Paritosh Shahi Updated At : 22 Dec 2024 9:18 PM

विज्ञापन

ललन सिंह (File)

Nitish Kumar: ललन सिंह ने कहा है कि सीएम नीतीश कुमार ने बिहार का विकास किया है. उन्होंने बिहार का स्वरूप बदला है. इसलिए लगातार जनता उन्हें चुन रही है.

विज्ञापन

Nitish Kumar: बिहार विधानसभा में नेता विपक्ष तेजस्वी यादव ने सीएम नीतीश कुमार की 23 दिसंबर से शुरू होने वाली प्रगति यात्रा को अलविदा यात्रा बताया है. उनके इस बयान पर केंद्र सरकार में पंचायती राज मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने कहा कि तेजस्वी यादव अपने भविष्य की चिंता करें. ललन सिंह ने पत्रकारों से चर्चा के दौरान तंज कसते हुए कहा कि तेजस्वी यादव के माता-पिता भी नीतीश कुमार को अलविदा करने में लगे रहे लेकिन मुख्यमंत्री जड़ जमा कर बैठे हैं.

ललन सिंह ने गिनाया नीतीश कुमार का काम

ललन सिंह ने कहा, “मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जड़ जमाकर इसलिए बैठे हैं क्योंकि उन्होंने विकास का काम किया है. बिहार को विकसित बिहार बनाने का काम किया. हर क्षेत्र में उन्होंने काम किया. तेजस्वी के माता पिता ने बिहार को क्या दिया, यह भी तो कभी बताएं. बिहार में अपहरण का उद्योग चलाया. सड़क की स्थिति खराब कर दी. बिजली नदारद कर दी. इन सभी चीजों का तो हिसाब दें. नीतीश कुमार ने तो 22 घंटे बिजली दी. बिहार के हर कोने में सड़कों का जाल बिछा दिया. अपहरण का उद्योग बंद कर दिया.”

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

ललन सिंह ने कांग्रेस पर उठाए सवाल

शीतकालीन सत्र के दौरान संसद भवन परिसर में धक्का देने के मामले पर ललन सिंह ने कहा, “कांग्रेस पार्टी ने इस मंशा के साथ उस द्वार में प्रवेश किया था. उस द्वार पर कांग्रेस के लोग रोज प्रदर्शन करते थे, हम लोग भी जाते थे. उसके किनारे से एक पाथ-वे बना हुआ है, उससे चले जाते थे. लेकिन, जब एनडीए के लोग उस दिन वहां प्रदर्शन कर रहे थे, तो उसी द्वार से घुसने का प्रयास करना, यही उनकी नीयत बताती है कि वे धक्का-मुक्की करने के उद्देश्य से ही वहां गए थे.”

नेहरू ने किया आंबेडकर का अपमान

ललन सिंह ने तेजस्वी यादव द्वारा एनडीए को अंबेडकर विरोधी कहे जाने पर कहा कि भाजपा की सरकार से ज्यादा किसी ने अंबेडकर का सम्मान नहीं किया. पंडित जवाहर लाल नेहरू से लेकर आज तक कांग्रेस पार्टी ने अंबेडकर का अपमान ही किया है. कांग्रेस ने आरक्षण का विरोध किया और आज वे लोग किताब लेकर घूम रहे हैं. डॉ. अंबेडकर को भारत रत्न देने का काम भाजपा ने किया, कांग्रेस तो इंदिरा गांधी को भारत रत्न देती थी.

इसे भी पढ़ें: Nitish Cabinet: नीतीश कैबिनेट का बड़ा फैसला, अब पांच बार होगी सक्षमता परीक्षा

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन