Nitish Cabinet: नीतीश कैबिनेट का बड़ा फैसला, अब पांच बार होगी सक्षमता परीक्षा
Published by : Paritosh Shahi Updated At : 19 Dec 2024 10:53 PM
CM Nitish Kumar
Nitish Cabinet Meeting: नीतीश कैबिनेट ने गुरुवार को विशिष्ट शिक्षक नियमावली को मंजूरी दे दी है. इसके बाद अब नियोजित शिक्षकों को विशिष्ट शिक्षक बनाने के लिए आयोजित होने वाली सक्षमता परीक्षा पांच बार होगी.
Nitish Cabinet Meeting: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में गुरुवार को कैबिनेट की बैठक हुई जिसमें कुल 44 एजेंडों पर मुहर लगी. इस मीटिंग में कई बड़े फैसले लिए गए. कैबिनेट की बैठक के बाद सबसे राहत भरी खबर शिक्षकों के लिए आई. इसके अलावा मीटिंग में प्रखंड अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी के 459 अतिरिक्त पदों के सृजन की भी मंजूरी दी गई. आंगनबाड़ी केंद्रों की बेहतरी के लिए भी बड़ा फैसला लिया गया है.
शिक्षकों के हित में बड़ा फैसला
नीतीश कैबिनेट से विशिष्ट शिक्षक नियमावली को मंजूरी दे दी गई है. नियम लागू होते ही बिहार में अब 3 की जगह 5 सक्षमता परीक्षा होगी. आंकड़ों के मुताबिक बिहार में कुल नियोजित शिक्षकों की संख्या 3 लाख 39 हजार 143 है. इसमें से सक्षमता-1 में 1 लाख 87 हजार 818 शिक्षक पास हुए हैं. 65 हजार 716 शिक्षक सक्षमता-2 में पास हुए थे. इसके बाद भी 85 हजार 609 शिक्षक बचे हुए हैं. ये सभी शिक्षक अब सक्षमता 3 की परीक्षा देंगे. इस दौरान अगर कोई शिक्षक किसी वजह से स्कूल का माहौल बिगड़ने की कोशिश करेगा, नेतागिरी करने का प्रयास करेगा तो उसको उस विद्यालय से अलग ब्लाक में ट्रांसफर किया जाएगा. स्थिति प्रतिकूल होने पर उस शिक्षक को जिले से बाहर भी ट्रांसफर किया जा सकता है.
इसके अलावा जिन शिक्षकों की शिकायत अभिभावक करेंगे तो उनको स्पष्टीकरण देना होगा और विभागीय जांच भी होगी. जांच में दोषी पाए जाने के बाद एक बार शिक्षक को वार्निंग दी जाएगी और फिर बाद में सख्त कार्रवाई भी की जा सकती है.
कई महत्वपूर्ण एजेंडों को मिली मंजूरी
सीएम नीतीश कुमार की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में स्वास्थ्य, ऊर्जा, उद्योग, वित्त, राजस्व एवं भूमि सुधार, जल संसाधन, विधि और सामान्य प्रशासन समेत अन्य विभागों के कई अहम एजेंडों को भी मंजूरी दी गई. इस दौरान हाजीपुर-सुगौली नई रेल लाइन परियोजना के लिए मुजफ्फरपुर जिले में जमीन उपलब्ध कराने के प्रस्ताव पर भी मुहर लगाई गई. बिहार सरकार के इस फैसलों का उद्देश्य राज्य के विकास को गति देना और नागरिकों को बेहतर सेवाएं प्रदान करना है.
इसे भी पढ़ें: CM Nitish गुरुवार को ‘हमारा बिहार, हमारी सड़क’ ऐप करेंगे लॉन्च, जानें लोगों की कैसे करेगा मदद
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










