सीतामढ़ी: 9 केंद्रों पर मद्य निषेध दारोगा प्रारंभिक परीक्षा, 10.30 बजे बंद हो जाएगा प्रवेश द्वार

Author Raushan kumar|Edited by Sumit Kumar
Updated:
विज्ञापन

सीतामढ़ी: 9 केंद्रों पर मद्य निषेध दारोगा प्रारंभिक परीक्षा, 10.30 बजे बंद हो जाएगा प्रवेश द्वार

सीतामढ़ी में मद्य निषेध अवर निरीक्षक (दारोगा) की प्रारंभिक लिखित प्रतियोगिता परीक्षा रविवार को 9 केंद्रों पर आयोजित की जाएगी. इस परीक्षा में कुल 4,752 परीक्षार्थी शामिल होंगे. परीक्षा के लिए सुबह 9:30 बजे रिपोर्टिंग टाइम और 11 बजे से परीक्षा शुरू होगी, जबकि 10:30 बजे परीक्षा केंद्रों के द्वार बंद कर दिए जाएंगे.

विज्ञापन

Sub Inspector Exam: बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग के तत्वावधान में रविवार को सीतामढ़ी जिले के 9 परीक्षा केंद्रों पर एकल पाली में मद्य निषेध उत्पाद एवं निबंधन विभाग में मद्य निषेध अवर निरीक्षक (दारोगा) के पद पर नियुक्ति के लिए प्रारंभिक लिखित प्रतियोगिता परीक्षा आयोजित की जाएगी. इस परीक्षा में जिले भर से कुल 4,752 परीक्षार्थी शामिल होंगे. जिला प्रशासन ने परीक्षा को पूरी तरह शांतिपूर्ण, स्वच्छ और कदाचार रहित माहौल में संपन्न कराने के लिए सभी प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली हैं. परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त संख्या में दंडाधिकारियों और पुलिस बलों की प्रतिनियुक्ति की गई है.

आपके शहर में

विज्ञापन

सुबह 11 बजे से परीक्षा, 9.30 बजे है रिपोर्टिंग टाइम

यह परीक्षा सुबह 11.00 बजे से दोपहर 1.00 बजे तक संचालित होगी. परीक्षार्थियों के लिए रिपोर्टिंग टाइम सुबह 9.30 बजे निर्धारित किया गया है. प्रशासन के आदेशानुसार, परीक्षा प्रारंभ होने के निर्धारित समय से ठीक 30 मिनट पहले यानी सुबह 10.30 बजे परीक्षा केंद्र का मुख्य प्रवेश द्वार पूरी तरह बंद कर दिया जाएगा. इसके बाद किसी भी परिस्थिति में किसी भी परीक्षार्थी को केंद्र के भीतर जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी.

इलेक्ट्रॉनिक्स उपकरण पर पूर्ण प्रतिबंध, सघन जांच के बाद मिलेगा प्रवेश

अभ्यर्थियों को परीक्षा हॉल में मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच या किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक्स उपकरण के साथ प्रवेश करने की सख्त मनाही है. सभी अभ्यर्थियों को केंद्र पर पंक्तिबद्ध तरीके से खड़ा कर उनकी सघन तलाशी (फ्रिक्सिंग) ली जाएगी. इसके साथ ही अभ्यर्थियों के वैध फोटो पहचान पत्र (जैसे आधार कार्ड, वोटर आईडी आदि) की बारीकी से जांच करने के उपरांत ही उन्हें परीक्षा हॉल में प्रवेश कराया जाएगा.

जिला अंतर्गत परीक्षा केंद्र और परीक्षार्थियों की सूची

परीक्षा को सुव्यवस्थित तरीके से संचालित करने के लिए बनाए गए 9 केंद्रों और वहां आवंटित परीक्षार्थियों की संख्या इस प्रकार है:

परीक्षा केंद्र का नाम | परीक्षार्थियों की संख्या


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन