आज सिविल कोर्ट में राष्ट्रीय लोक अदालत, 13 बेंचों का गठन

Published by : VINAY PANDEY Updated At : 12 Sep 2025 6:15 PM

विज्ञापन

राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार, नयी दिल्ली के निर्देश के आलोक में शनिवार को सिविल कोर्ट में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया है.

विज्ञापन

सीतामढ़ी कोर्ट. राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार, नयी दिल्ली के निर्देश के आलोक में शनिवार को सिविल कोर्ट में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया है. राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता और अधिक से अधिक मामलों के निष्पादन को लेकर जिला विधिक सेवा प्राधिकार, सीतामढ़ी के अध्यक्ष सह प्रभारी जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम राजीव कुमार एवं सचिव संजना गांधी के द्वारा कुल 13 बेंचों का गठन किया है. अधिक से अधिक मामलों के निष्पादन के लिए न्यायिक सदस्य व पैनल अधिवक्ता मौजूद रहेंगे. राष्ट्रीय लोक अदालत में सभी प्रकार के सुलहनीय वाद सहित सभी बैंक से संबंधित वाद, बीएसएनएल, विद्युत, माप-तौल, श्रम वाद, वन विभाग से संबंधित वाद, ग्राम कचरी से संबंधित वाद, सिविल वाद, नीलाम वाद सहित सभी न्यायालयों से संबंधित सुलहनीय वाद व परिवार वाद से संबंधित वाद का निष्पादन आपसी सहमति के आधार पर किया जाएगा. गठित बेंचों में न्यायिक सदस्य के रूप में एडीजे-15 कृष्ण कुमार चौधरी, एडीजे छह अशोक कुमार मांझी, एडीजे नवम अजहर आलम, सब जज प्रथम रौशन कुमार, एसडीजेएम सदर ईश्वर चंद्र अकेला, एसडीजेएम पुपरी विक्रम कुमार, मुंसिफ बेलसंड सोनू सौरभ, मुंसिफ पुपरी अनूप कुमार मिश्रा, न्यायिक पदाधिकारी कुमारी निवेदिता, न्यायिक पदाधिकारी अभिषेक कुमार, मानस सोनेवाले व पवन कुमार मौजूद रहेंगे. वहीं, पैनल अधिवक्ताओं में शंभू कुमार ठाकुर, मनोज कुमार, राजेश कुमार, रमेश कुमार, पंकज झा, सतीश कुमार, अंजनी कुमार, रागिनी कुमारी, पवन कुमार, विजय कुमार गुप्ता, सरोज कुमार एवं जफर नजीब खान मौजूद रहेंगे. राष्ट्रीय लोक अदालत की कार्यवाही प्रातः 10 बजे से शाम पांच बजे तक सिविल कोर्ट की पुरानी बिल्डिंग में की जाएगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VINAY PANDEY

लेखक के बारे में

By VINAY PANDEY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन