तीन बच्चों की मां फिर प्रेमी संग फरार

मरा थाना क्षेत्र एक गांव की एक महिला प्रेमी के संग घर से फरार हो गई है. पति द्वारा पत्नी की काफी खोजबीन की गई, लेकिन नहीं मिल सकी.
सीतामढ़ी. डुमरा थाना क्षेत्र एक गांव की एक महिला प्रेमी के संग घर से फरार हो गई है. पति द्वारा पत्नी की काफी खोजबीन की गई, लेकिन नहीं मिल सकी. तब पति जयनाथ महतो ने थाने में प्राथमिकी दर्ज करा पुलिस से पत्नी को बरामद करने की गुहार लगाई है. खास बात यह कि उक्त महिला दूसरी बार प्रेमी के साथ भागी है. इससे पूर्व वह अपने मायके से भागी थी, तो इस बार ससुराल से फरार हुई है.
— शादी के 17 वर्ष हुई है फरारपति जयनाथ महतो ने पुलिस को बताया है कि उसका विवाह 17 वर्ष पूर्व हुआ था. शादी रीगा थाना क्षेत्र के एक गांव में हुई थी. उसे तीन बच्चे हैं. पति का आरोप है कि विगत छह माह से उसकी पत्नी का पड़ोसी रवि कुमार, पिता राम भगत महतो के साथ मेल-ज़ोल है. उसकी पत्नी और रवि भगत में मोबाइल पर हमेशा बात होती थी.
— रोक के बावजूद बातचीत जारी
प्राथमिकी के अनुसार, पति जयनाथ महतो, उसकी मां पार्वती देवी व पिता रामदेव महतो ने महिला को कई बार रवि कुमार से बातचीत करने से रोका. फिर भी वह रवि से बातचीत करती रही. रवि की शिकायत उसके माता-पिता से की गई, लेकिन उनलोगों ध्यान नहीं दिया. 19 अगस्त की सुबह करीब 4:30 बजे महिला घर से फरार हो गई. बताया है कि महिला दरवाजा खोलकर बाहर निकली, तो पुत्री पीछे-पीछे गई. उसने देखा कि उसकी मां दौड़कर रवि कुमार के पास चली गई. उसके साथ बाइक पर गांव का रमेश कुमार था. दोनों के साथ पत्नी भाग गई. पुत्री के चिल्लाने पर भी पत्नी नहीं रूकी और चली गई. इसकी शिकायत करने पर रवि के परिजन गाली-गलौज कर भगा दिया. इससे पूर्व 10 जुलाई 24 को भी रवि के साथ महिला फरार हो गई थी. जयनाथ ने रवि पर बलात्कार के बाद उसे वेश्यालय में बेच देने की नीयत से भगाकर ले जाने का आरोप लगाया है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




