चार पुत्र को छोड़कर मां अपने प्रेमी संग फरार

Published by : VINAY PANDEY Updated At : 28 Sep 2025 7:21 PM

विज्ञापन

थाना क्षेत्र के पोशुआ पटनिया गांव निवासी खलील के पुत्र नसरुल ने थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराया है.

विज्ञापन

रीगा. थाना क्षेत्र के पोशुआ पटनिया गांव निवासी खलील के पुत्र नसरुल ने थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराया है. आवेदन में लिखा है कि मेरी शादी 20 वर्ष पूर्व घोड़ासहान के लक्ष्मीपुर गांव निवासी जहीर के पुत्री मोमतारा खातून के साथ हुई. शादी के बाद सब कुछ ठीक-ठाक चल रहा था. चार पुत्र एवं एक पुत्री जन्म लिया. किसी प्रकार की कोई समस्या मेरे परिवार में नहीं थी. इधर मेरी पत्नी को उसी गांव के शमीम अंसारी अपने साथ लेकर चला गया है. मेरी पत्नी अपने साथ 20 हजार नगद एवं सोने का जेवर भी लेकर चली गई है. मेरी पत्नी चार पुत्र को छोड़कर एक 8 वर्षीय पुत्री को भी अपने साथ लेकर चली गई है. आवेदन में लिखा है कि मैं अपने पत्नी के पिता को भी इसकी सूचना दे दी है. लेकिन अभी तक उसकी बरामदगी नहीं हो पाई है. थाना में किसी अनहोनी घटना को लेकर नसरुल ने आवेदन दिया है. आवेदन के आलोक में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VINAY PANDEY

लेखक के बारे में

By VINAY PANDEY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन