बथनाहा में दो दिन पूर्व लापता युवक का शव बरामद, हत्या की आशंका
Published by : VINAY PANDEY Updated At : 02 Sep 2025 7:05 PM
जिले के बथनाहा थाना क्षेत्र की पंडौल उर्फ पंथपाकड़ पंचायत अंतर्गत ब्रह्मपुरी गांव के नया टोला स्थित तालाब से युवक का शव बरामद किया गया.
सीतामढ़ी/बथनाहा. जिले के बथनाहा थाना क्षेत्र की पंडौल उर्फ पंथपाकड़ पंचायत अंतर्गत ब्रह्मपुरी गांव के नया टोला स्थित तालाब से युवक का शव बरामद किया गया. घटना मंगलवार की है. जिसकी पहचान गांव के राम प्रताप पटेल के 35 वर्षीय पुत्र राजेश पटेल के रुप में की गयी है. बताया जा रहा है कि वह पिछले दो दिनों से लापता था. परिजनों ने हत्या की आशंका जतायी है. सूचना मिलने पर एएसपी सह सदर एसडीपीओ टू आशीष आनंद, थानाध्यक्ष धनंजय चौधरी, पुअनि आरती कुमारी व शशिकांत कुमार सशस्त्र बलों के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन की. पुलिस ने पंचनामा तैयार कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. एएसपी ने बताया कि तालाब से शव बरामद किया गया है. शव काफी फुला हुआ है. पुलिस जांच कर रही है. जांचोपरांत ही कुछ भी बताया जाना संभव है. जानकारी के मुताबिक, तालाब में उपलाते शव को देखकर आसपास से ग्रामीण वहां जुट गये. दो दिनों पूर्व राजेश पटेल मजदूरी करने घर से निकला था, जिसके बाद नहीं लौटा. देर रात होने के बाद परिजनों ने ग्रामीणों के सहयोग से खोजबीन की, लेकिन पता नहीं चला. जिसके बाद राजेश की पत्नी ने प्राथमिकी दर्ज किये जाने को लेकर थाने में आवेदन दिया. सुबह ग्रामीणों ने देखा कि राजेश पटेल का शव तालाब में उपला रहा है. इसके बाद थाने को इसकी सूचना दी गयी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










