डुमरा में मारपीट में अधेड़ की मौत

डुमरा थाना क्षेत्र के बनचौड़ी गांव में मंगलवार की देर रात भूमि विवाद को लेकर हुई मारपीट में बुरी तरह जख्मी अधेड़ व्यक्ति की मौत हो गयी.
सीतामढ़ी. डुमरा थाना क्षेत्र के बनचौड़ी गांव में मंगलवार की देर रात भूमि विवाद को लेकर हुई मारपीट में बुरी तरह जख्मी अधेड़ व्यक्ति की मौत हो गयी. मृतक की पहचान गांव के शमशुल सिद्दीकी (उम्र करीब 50 वर्ष) के रूप में की गयी है. सूचना मिलने पर स्थानीय थाने की पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन की तथा मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल भेज दिया. इस घटना को लेकर मृतक के पुत्र रेयाज के आवेदन पर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. पुलिस के अनुसार, शौचालय का दीवार तोड़ने को लेकर दोनों गुटों में मारपीट हुई है. इस घटना के बाद आरोपी घर छोड़कर फरार हो गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




