Sitamadhi News : जिले के सभी स्कूलों में आयोजित हुआ मेगा अपार दिवस

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 09 Dec 2024 10:38 PM

विज्ञापन

सरकारी व प्राइवेट स्कूलों में अध्ययनरत कक्षा 1 से 12 तक के सभी स्कूली बच्चों का अपार आइडी अनिवार्य कर दिया गया है.

विज्ञापन

डुमरा.

सरकारी व प्राइवेट स्कूलों में अध्ययनरत कक्षा 1 से 12 तक के सभी स्कूली बच्चों का अपार आइडी अनिवार्य कर दिया गया है. शिक्षा मंत्रालय के गाइडलाइन के अनुरूप शिक्षा विभाग ने जिले के सभी प्राइवेट व सरकारी स्कूलों को निर्देश दिया है कि वे शीघ्र ही माता-पिता से सहमति प्राप्त कर बच्चों का अपार आइडी बनवाना सुनिश्चित करे.

इसके लिए जिले के सभी स्कूलों में सोमवार से दो दिवसीय मेगा अपार दिवस का आयोजन कर अपार आईडी बनाने का कार्य प्रारंभ किया गया है. बताया गया है कि जिले के 2915 स्कूलों में यु-डायस पर पंजीकृत 549099 छात्र-छात्राओं का अपार आईडी बनना है. जिसमे लगभग 40 हजार अपार आइडी जेनरेट हो गया है.

क्या है अपार आइडी

नयी शिक्षा नीति से जुड़े एक राष्ट्र एक छात्र कार्यक्रम के तहत सभी बच्चों का अपना एक पहचान संख्या होगा, जो अपार आइडी कहलायेगा, यानि ऑटोमेटेड परमानेंट एकेडमिक अकाउंट रजिस्ट्री पहचान है. यह 12 डिजिट का होता है. इसमें बच्चे का पूरी शैक्षणिक विवरणी दर्ज होता है. इसमें बच्चों के प्रारंभिक शिक्षा से लेकर उच्च शिक्षा तक की पूरी शैक्षणिक जानकारी उपलब्ध होगी. जिसमें स्कोर कार्ड, डिग्री, मार्क्स शीट व ग्रेड शीट समेत अन्य डॉक्यूमेंट रहेगा. इसके माध्यम से बच्चे एक संस्थान से दूसरे संस्थान में जब स्थानांतरित होंगे तो उनके इस आइडी के माध्यम से पूरी जानकारी एक क्लिक में उपलब्ध हो जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन