3 लाख रुपये दहेज की मांग का आरोप, विवाहिता की मौत के बाद ससुराल पक्ष पर केस दर्ज

Updated:
विज्ञापन
दहेज हत्या का आरोप: विवाहिता की मौत, ससुराल पक्ष पर FIR

प्रतीकत्मक तस्वीर

सीतामढ़ी के खड़का गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध मौत का मामला गहरा गया है. मृतका के मायके वालों ने 3 लाख रुपये दहेज की मांग को लेकर हत्या का आरोप लगाते हुए पति सहित पांच लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कराई है.

विज्ञापन

Sitamarhi News: रून्नीसैदपुर थाना क्षेत्र के खड़का गांव में एक विवाहिता की मौत के मामले में नया मोड़ आ गया है. मृतका के मायके पक्ष ने आरोप लगाया है कि 3 लाख रुपये दहेज की मांग को लेकर उसकी हत्या कर दी गई. इस मामले में पति समेत पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है.

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

मां ने लगाए गंभीर आरोप

प्राथमिकी मृतका बीबी शबनम की मां बीबी इशरत ने दर्ज कराई है. वह पूर्णिया जिले के जलालगढ़ थाना क्षेत्र के बोचगांव कसवा की रहने वाली हैं.

उन्होंने आरोप लगाया है कि दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर उनकी बेटी की हत्या कर दी गई.

पति समेत पांच लोग नामजद

प्राथमिकी में मृतका के पति मो. सागीर उर्फ टुन्ना के अलावा जैनब खातून, मदीना खातून, अमीना खातून और मो. सरिक हुसैन को आरोपी बनाया गया है.

शिकायत में कहा गया है कि ससुराल पक्ष लगातार 3 लाख रुपये दहेज की मांग कर रहा था.

पुलिस कर रही मामले की जांच

पुलिस ने मायके पक्ष के आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है. मामले की जांच जारी है और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

नोट: दहेज हत्या का आरोप शिकायतकर्ता द्वारा लगाया गया है. आरोपों की पुष्टि पुलिस जांच और न्यायिक प्रक्रिया के बाद ही होगी.


विज्ञापन
Rakesh Kumar Sing

लेखक के बारे में

By Rakesh Kumar Sing

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन