वाहन जांच के दौरान बड़ी कार्रवाई, 2165 बोतल नेपाली सौंफी शराब और स्कॉर्पियो जब्त

Updated:
विज्ञापन

प्रतीकात्मक तस्वीर

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

सीतामढ़ी के सुरसंड थाना क्षेत्र में मद्य निषेध विभाग की टीम ने वाहन जांच के दौरान एक बड़ी कार्रवाई की है. इस दौरान 2165 बोतल नेपाली सौंफी शराब के साथ एक स्कॉर्पियो को जब्त किया गया है. पुलिस ने एक कथित शराब तस्कर को भी गिरफ्तार किया है.

विज्ञापन

Sitamarhi News: मद्य निषेध विभाग की टीम ने सुरसंड थाना क्षेत्र के मॉल रोड पर वाहन जांच अभियान के दौरान बड़ी कार्रवाई करते हुए 2165 बोतल नेपाली सौंफी शराब बरामद की है. इस कार्रवाई में एक स्कॉर्पियो भी जब्त की गई है.

विज्ञापन

मौके से एक कथित शराब तस्कर को गिरफ्तार किया गया है.

बाजपट्टी का रहने वाला है गिरफ्तार आरोपी

गिरफ्तार आरोपी की पहचान बाजपट्टी थाना क्षेत्र के बाजितपुर निवासी मनोज पासवान के रूप में हुई है. वह भुदीलाल पासवान का पुत्र बताया गया है.

मद्य निषेध विभाग आरोपी से पूछताछ कर शराब तस्करी से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रहा है.

मद्य निषेध थाना में दर्ज हुई प्राथमिकी

इस मामले में दारोगा सोनू राज के आवेदन पर मद्य निषेध थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है.

पुलिस ने जब्त शराब और स्कॉर्पियो को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है. मामले की जांच जारी है.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन