भिट्ठा में पुलिस की चेकिंग से बाइक चालकों में हड़कंप, 14 लोगों पर लगा ₹20 हजार का जुर्माना
प्रतीकात्मक तस्वीर
भिट्टा थाना पुलिस ने NH-227 और इंडो-नेपाल बॉर्डर के पास विशेष वाहन जांच अभियान चलाया. इस दौरान 14 बाइक चालकों के खिलाफ यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर ₹20 हजार का ऑनलाइन चालान काटा गया. अभियान से बाइक चालकों में हड़कंप मच गया.
Sitamarhi News: सुरसंड एसपी के निर्देश पर भिट्ठा थाना पुलिस लगातार सघन वाहन जांच अभियान चला रही है. इसी क्रम में शुक्रवार देर शाम पुलिस ने एनएच-227 और इंडो-नेपाल बॉर्डर के समीप विशेष जांच अभियान चलाकर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले बाइक चालकों के खिलाफ कार्रवाई की.
अभियान के दौरान 14 बाइक चालकों से कुल ₹20 हजार का ऑनलाइन चालान वसूला गया.
दो स्थानों पर हुई सघन जांच
थानाध्यक्ष दीपक पटेल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने श्रीखंडी भिट्ठा गांव के कंटाही मोड़ स्थित एनएच-227 और भारतीय सीमा क्षेत्र के चकनी बाजार में वाहनों की जांच की.
इस दौरान ट्रिपल राइडिंग, बिना हेलमेट सफर करने और आवश्यक वाहन कागजात नहीं होने पर कार्रवाई की गई.
नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई
पुलिस ने जांच के दौरान 14 बाइक चालकों को यातायात नियमों का उल्लंघन करते पाया. सभी के खिलाफ ऑनलाइन चालान जारी किया गया.
पुलिस ने वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने और आवश्यक दस्तावेज साथ रखने की अपील भी की.
अभियान से बाइक चालकों में मचा हड़कंप
अचानक शुरू हुई वाहन जांच के कारण क्षेत्र में बाइक चालकों के बीच हड़कंप की स्थिति रही. कई चालक जांच से बचने के लिए रास्ता बदलते भी नजर आए.
पुलिस ने स्पष्ट किया कि सड़क सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐसे जांच अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए