मेजरगंज में बड़ी कार्रवाई, 51 लीटर नेपाली शराब के साथ दो तस्कर दबोचे, बाइक भी जब्त

Updated:
विज्ञापन
मेजरगंज: 51 लीटर शराब के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार, बाइक जब्त

प्रतीकात्मक तस्वीर

मेजरगंज थाना पुलिस ने मुख्यालय बाजार के झंडा चौक के पास बड़ी कार्रवाई करते हुए 51 लीटर नेपाली देसी शराब के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल की जा रही दो मोटरसाइकिलें भी जब्त कर ली हैं. गिरफ्तार आरोपितों के खिलाफ बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है.

विज्ञापन

Sitamarhi News: मेजरगंज थाना पुलिस ने शनिवार देर शाम मुख्यालय बाजार के झंडा चौक के समीप कार्रवाई करते हुए 51 लीटर नेपाली देसी शराब के साथ दो कथित तस्करों को गिरफ्तार किया. पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल की जा रही दो मोटरसाइकिलें भी जब्त कर ली हैं.

गिरफ्तार आरोपितों के खिलाफ बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है.

दो अलग-अलग गांवों के रहने वाले हैं आरोपित

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपितों की पहचान रीगा थाना क्षेत्र के बेला शाहबाजपुर निवासी राजन महतो और मेजरगंज थाना क्षेत्र के हिरोलवा गांव निवासी राहुल कुमार के रूप में हुई है.

दोनों को पूछताछ के बाद न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया.

मद्य निषेध अधिनियम के तहत दर्ज हुआ केस

इस मामले में सअनि प्रदीप साह के आवेदन पर स्थानीय थाने में बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है.

पुलिस ने बरामद शराब और जब्त मोटरसाइकिलों को अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.

न्यायिक हिरासत में भेजे गए दोनों आरोपित

थानाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार ने कार्रवाई की पुष्टि करते हुए बताया कि दोनों गिरफ्तार आरोपितों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

पुलिस मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी कर रही है.


विज्ञापन
Amrendra Kumar Sing

लेखक के बारे में

By Amrendra Kumar Sing

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन