ePaper

मैथिली ठाकुर ने शहर में किया रोड शो कर की मतदान करने की अपील

Updated at : 16 May 2024 10:03 PM (IST)
विज्ञापन
मैथिली ठाकुर ने शहर में किया रोड शो कर की मतदान करने की अपील

मतदान के प्रति लोगो को जागरूक करने को लेकर लोकप्रिय गायिका व राज्य आइकॉन मैथिली ठाकुर ने गुरुवार को शहर में रोड शो के माध्यम से मतदाताओं को 20 मई को निश्चित रूप से मतदान करने की अपील किया.

विज्ञापन

डुमरा: मतदान के प्रति लोगो को जागरूक करने को लेकर लोकप्रिय गायिका व राज्य आइकॉन मैथिली ठाकुर ने गुरुवार को शहर में रोड शो के माध्यम से मतदाताओं को 20 मई को निश्चित रूप से मतदान करने की अपील किया. रोड शो शहर के गोयनका कॉलेज, किरण चौक, मेहसौल चौक, राजोपट्टी, शांतिनगर व शंकर चौक होते हुए जिला मुख्यालय स्थित हवाईअड्डा मैदान पहुंचा. जहां स्वीप कोषांग के तत्वाधान में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में आइकॉन मैथिली ठाकुर ने अपने मधुर स्वर से लोकगीत प्रस्तुत कर किया. लोगो ने उनके स्वर की काफी प्रशंसा किया. आइकॉन मैथिली ने पांचवे चरण के तहत सीतामढ़ी लोकसभा क्षेत्र में होने वाले मतदान को लेकर लोगो को मतदान करने की अपील करते हुए कहा कि लोकतंत्र के इस महापर्व में अपने मताधिकार का अनिवार्य रूप से प्रयोग करे. वहीं रोड शो में शामिल डीएम रिची पांडेय ने भी लोगो से मतदान करने की अपील करते हुए कहा कि जिला प्रशासन स्वच्छ, निष्पक्ष व शांतिपूर्ण वातावरण में मतदान के लिए सभी तैयारी कर ली है. मतदान केन्द्रो पर मतदाताओं के लिए आवश्यक मुलभुत सुविधा उपलब्ध रहेगा. वहीं एसपी ने कहा कि शांतिपूर्ण व भयमुक्त वातावरण में मतदान कराने के लिए पुलिस तत्पर है. उन्होंने लोगो से मतदान करने का अपील किया. इस मौके पर डीपीआरओ कमल सिंह समेत अन्य अधिकारी शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन