आरोपी फरार है या सोशल मीडिया पर सक्रिय?' मधु मौत मामले में भाई ने पुलिस को सौंपे नए साक्ष्य

Updated:
विज्ञापन
आरोपी पति, मधु और उसका भाई

आरोपी पति, मधु और उसका भाई

25 वर्षीय नवविवाहिता मधु कुमारी की संदिग्ध मौत के मामले में नया मोड़ आ गया है. परिजनों का आरोप है कि एक मुख्य आरोपी सोशल मीडिया पर सक्रिय है. भाई ने पुलिस को नए सबूत सौंपे हैं. जानिए इस सनसनीखेज मामले का पूरा विवरण.

विज्ञापन

Madhu Kumari Death Case: घरवारा गांव में 25 वर्षीय नवविवाहिता मधु कुमारी की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस जांच जारी है. इस बीच मृतका के परिजनों ने मुख्य आरोपितों की गिरफ्तारी नहीं होने पर सवाल उठाते हुए कार्रवाई तेज करने की मांग की है.

मृतका के भाई गोपाल झा और मां आरती देवी ने पुलिस अधीक्षक से मिलकर आरोपितों की जल्द गिरफ्तारी की गुहार लगाई है.

भाई का आरोप- आरोपी सोशल मीडिया पर सक्रिय

गोपाल झा का आरोप है कि इस मामले में नामजद आरोपी चंचल झा अब तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर है, जबकि वह सोशल मीडिया पर लगातार सक्रिय है.

उन्होंने दावा किया कि आरोपी फेसबुक और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट और कमेंट कर रहा है. इसी आधार पर उन्होंने कथित सोशल मीडिया गतिविधियों से जुड़े साक्ष्य सुप्पी थानाध्यक्ष को उपलब्ध कराए हैं.

परिजनों का आरोप है कि यदि आरोपी ऑनलाइन सक्रिय है तो उसकी गिरफ्तारी में देरी क्यों हो रही है.

दहेज हत्या का दर्ज है मामला

मृतका की मां ने आरोप लगाया है कि उनकी बेटी को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाता था और इसी कारण उसकी हत्या की गई. इस संबंध में पहले से प्राथमिकी दर्ज है.

दूसरी ओर पुलिस का कहना है कि मामले की जांच विभिन्न पहलुओं से की जा रही है और अभी किसी अंतिम निष्कर्ष पर नहीं पहुंचा गया है.

मोबाइल और सुसाइड नोट की जांच पर टिकी नजर

पुलिस ने जांच के दौरान मृतका का मोबाइल फोन जब्त किया है. इसके अलावा कमरे से एक सुसाइड नोट भी बरामद होने की जानकारी सामने आई है.

जांच एजेंसियां मोबाइल के कॉल रिकॉर्ड, व्हाट्सएप चैट और अन्य डिजिटल साक्ष्यों की जांच कर रही हैं. पुलिस का मानना है कि इन साक्ष्यों से मौत के कारणों को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है.

श्राद्ध कर्म को लेकर भी असमंजस

मधु कुमारी की मौत के पांच दिन बाद भी मृत्यु उपरांत होने वाले धार्मिक संस्कार पूरे नहीं हो सके हैं.

परिजनों के अनुसार, मुखाग्नि देने वाले मृतका के ससुर अवधेश झा इस मामले में गिरफ्तार होकर न्यायिक हिरासत में हैं. ऐसे में श्राद्ध कर्म को लेकर भी असमंजस की स्थिति बनी हुई है.

पुलिस जांच जारी

फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट, डिजिटल साक्ष्य, बरामद सुसाइड नोट तथा अन्य उपलब्ध तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी. अभी तक पुलिस ने यह पुष्टि नहीं की है कि मामला आत्महत्या का है या हत्या का.


विज्ञापन
राकेश कुमार राज

लेखक के बारे में

By राकेश कुमार राज

राकेश पिछले 23 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों का व्यापक अनुभव रखते हैं. राकेश क्राइम रिपोर्टिंग के अलावा सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने के लिए जाने जाते हैं. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति और दिलचस्प किस्से-कहानियों में उनकी विशेष रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन