ई- रिक्शा से 414 बोतल नेपाली शराब जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार

नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत सुगिया कटसरी व मोतिहारी बॉर्डर इलाका में सोमवार को गुप्त सूचना के आधार पर एसटीएफ एवं नगर थाना पुलिस के टीम ने वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया.
शिवहर: नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत सुगिया कटसरी व मोतिहारी बॉर्डर इलाका में सोमवार को गुप्त सूचना के आधार पर एसटीएफ एवं नगर थाना पुलिस के टीम ने वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया. इस दौरान मोतिहारी जिला के शिकारगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत भालुही निवासी अमरदेव पासवान के पुत्र सुरेश पासवान एवं ढाका थाना क्षेत्र अंतर्गत नीमबरहरवा गांव निवासी अर्जुन राम के पुत्र कृष्णा कुमार को 300 एमएल का 414 बोतल नेपाली शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है. उक्त जानकारी नगर थानाध्यक्ष अभय कुमार सिंह ने दी है. उन्होंने कहा कि गुप्त सूचना मिली थी कि दो युवक ई- रिक्शा पर नेपाली सोफिया शराब लेकर जा रहा है. इस संबंध में एसआई रामायण कुमार ने पुलिस बलों द्वारा वाहन जांच के दौरान दो शराब तस्करों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










