Runnisaidpur News: ऑटो से 80 बोतल नेपाली सौंफी शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
पुलिस हिरासत में गिरफ्तार आरोपित | Prabhat Khabar Network

पुलिस हिरासत में गिरफ्तार आरोपित | Prabhat Khabar Network

गाढ़ा थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. वाहन जांच अभियान के दौरान 80 बोतल नेपाली सौंफी शराब बरामद की गई है. इस दौरान तस्करी में प्रयुक्त एक सीएनजी ऑटो को भी जब्त किया गया और दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया.

विज्ञापन

Runnisaidpur News: गाढ़ा थाना पुलिस ने मानिकचौक से गाढ़ा जाने वाली सड़क पर वाहन जांच अभियान के दौरान 80 बोतल नेपाली सौंफी शराब बरामद की है. कार्रवाई के दौरान तस्करी में प्रयुक्त सीएनजी ऑटो को भी जब्त कर लिया गया, जबकि दो शराब तस्करों को गिरफ्तार किया गया.

वाहन जांच में मिली सफलता

पुलिस के अनुसार शुक्रवार देर शाम ऑटो की तलाशी के दौरान नेपाली सौंफी शराब की खेप बरामद हुई. मौके से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया.

दो तस्कर गिरफ्तार

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मानिकचौक उत्तरी पंचायत निवासी रणधीर कुमार राउत तथा मानिकचौक पश्चिमी पंचायत निवासी अनुरोध पाठक के रूप में हुई है.

उत्पाद अधिनियम के तहत केस दर्ज

गाढ़ा थानाध्यक्ष सोनी कुमारी ने बताया कि तस्करी में प्रयुक्त सीएनजी ऑटो जब्त कर लिया गया है. दोनों आरोपियों के खिलाफ बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम की धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

 यह भी पढ़ें: रजिस्ट्रेशन कराने गई छात्राओं से छेड़छाड़, विरोध पर ईंट-पत्थर से हमला, चार घायल


विज्ञापन
Rakesh Kumar Sing

लेखक के बारे में

By Rakesh Kumar Sing

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन