Sitamarhi News: नानपुर में 33 केवी लाइन कार्य के कारण रविवार को चार घंटे बिजली रहेगी बाधित

Updated:
विज्ञापन

प्रतीकात्मक तस्वीर

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

नानपुर के भदियन गांव में निर्माणाधीन पावर सब स्टेशन में 33 केवी लाइन की वायरिंग के कारण पुपरी पावर सब स्टेशन से निकलने वाले 11 केवी जानीपुर कृषि फीडर की बिजली आपूर्ति रविवार को चार घंटे के लिए बंद रहेगी. यह जानकारी कनीय अभियंता गौरव कुमार ने दी.

विज्ञापन

Pupri News: नानपुर के भदियन गांव में निर्माणाधीन नए पावर सब स्टेशन (पीएसएस) में 33 केवी लाइन की वायरिंग का कार्य होने के कारण रविवार को पुपरी पावर सब स्टेशन से निकलने वाले 11 केवी जानीपुर कृषि फीडर की बिजली आपूर्ति चार घंटे तक बाधित रहेगी.

विज्ञापन

इन गांवों में नहीं रहेगी बिजली

नानपुर प्रशाखा के कनीय अभियंता गौरव कुमार ने बताया कि सुरक्षा कारणों से सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रखी जाएगी. इस दौरान नानपुर के भदियन और जानीपुर गांव के अलावा बाजपट्टी प्रखंड के हुंमायुपुर, माधोपुर चतुरी, मदारीपुर, बेलहिया और रतवारा पंचायतों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी.

उपभोक्ताओं से की गई अपील

कनीय अभियंता ने संबंधित क्षेत्रों के उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे निर्धारित समय से पहले बिजली से जुड़े आवश्यक कार्य पूरे कर लें, ताकि बिजली आपूर्ति बंद रहने के दौरान किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन