Bajpatti News: श्रीश्री 108 हनुमत महादेव मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव शुरू, 301 कन्याओं ने निकाली कलश यात्रा
कलश शोभा यात्रा | Prabhat Khabar Network
बनगांव बाजार में नवनिर्मित श्रीश्री 108 हनुमत महादेव मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का भव्य शुभारंभ हुआ. इस अवसर पर 301 कुंवारी कन्याओं ने कलश यात्रा निकाली. पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया है.
Hanuman Mahadev Temple: प्रखंड के बनगांव बाजार स्थित स्टेशन टोला वार्ड संख्या-10 में नवनिर्मित श्रीश्री 108 हनुमत महादेव मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा एवं स्थापना महोत्सव का भव्य शुभारंभ हुआ. इस अवसर पर 301 कुंवारी कन्याओं ने भव्य कलश शोभायात्रा निकाली, जिससे पूरा क्षेत्र भगवान के जयकारों से गूंज उठा.
कई मार्गों से होकर निकली कलश यात्रा
कलश यात्रा मंदिर परिसर से शुरू होकर स्टेट बैंक चौक, महारानी स्थान, हरिहर पथ और टावर चौक होते हुए संधवारा स्थित उतरैनी तट पहुंची. यहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच आचार्यों ने विधि-विधान से जलभरी कराई. इसके बाद श्रद्धालु तेली टोला और मंगलाधाम मंदिर होते हुए पुनः मुख्य पूजन स्थल लौटे.
वैदिक रीति से हो रहे धार्मिक अनुष्ठान
धार्मिक अनुष्ठानों का संचालन पंडित उमेश झा, नवल किशोर मिश्र और गंगेश्वर झा ने किया. वहीं पूजन व्यवस्था में संजय राय, अनुज कुमार (राजू), सीताराम राय, दिलीप राय, मधुरेश प्रसाद गुप्ता, रामजी राय समेत कई लोगों की सक्रिय भूमिका रही.
भक्तिमय माहौल, कई दिनों तक चलेंगे कार्यक्रम
मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव को लेकर स्थानीय लोगों में काफी उत्साह देखा जा रहा है. आयोजन समिति और ग्रामवासियों के सहयोग से कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है. आगामी दिनों में धार्मिक अनुष्ठान, कथा और प्रवचन का आयोजन भी होगा, जिससे बनगांव बाजार का वातावरण पूरी तरह भक्तिमय बना रहेगा.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए