शराब व दो बाइक जब्त, एक तस्कर गिरफ्तार

Published by : VINAY PANDEY Updated At : 22 Sep 2025 9:53 PM

विज्ञापन

मद्य निषेध विभाग की टीम ने भिट्ठामोड़ चेक पोस्ट पर वाहन चेकिंग के दौरान 240 बोतल नेपाली सौंफी शराब के साथ दो बाइक व एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया.

विज्ञापन

पुपरी. मद्य निषेध विभाग की टीम ने भिट्ठामोड़ चेक पोस्ट पर वाहन चेकिंग के दौरान 240 बोतल नेपाली सौंफी शराब के साथ दो बाइक व एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया. वहीं, एक तस्कर भागने में सफल रहा. गिरफ्तार तस्कर बाजपट्टी थाना क्षेत्र के फरुहा भवानी निवासी प्रमोद मंडल के पुत्र विकास कुमार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. इस संबंध में इंस्पेक्टर देवव्रत कुमार के आवेदन पर मध निषेध थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. अपहरण कांड का अभियुक्त गिरफ्तार बाजपट्टी. थाने की पुलिस ने रविवार को समकालीन अभियान के तहत थाना क्षेत्र के बर्री फुलवरिया गांव में छापेमारी कर वहां से अपहरण कांड के अभियुक्त नूरी बेगम को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. एसआई पूजा कुमारी द्वारा अन्य पुलिस जवानों के सहयोग से उक्त गिरफ्तारी की गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VINAY PANDEY

लेखक के बारे में

By VINAY PANDEY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन