एसिड अटैक मामले में आजीवन कारावास

Published by :Shaurya Punj
Published at :28 Feb 2020 11:52 PM (IST)
विज्ञापन
एसिड अटैक मामले में आजीवन कारावास

रिश्ते को तार-तार कर अपनी हीं पतोहू से शारीरिक संबंध बनाने में विफल रहने पर तेजाब डालकर हत्या करने के प्रयास के मामले में अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश छह प्रकाश पासवान ने शुक्रवार को दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद कन्हौली थाना क्षेत्र के मुरहा डीह गांव निवासी यासीन अंसारी को भादवि की धारा 326(ए) में आजीवन कारावास व 50 हजार का अर्थदंड लगाया है.

विज्ञापन

डुमरा कोर्ट : रिश्ते को तार-तार कर अपनी हीं पतोहू से शारीरिक संबंध बनाने में विफल रहने पर तेजाब डालकर हत्या करने के प्रयास के मामले में अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश छह प्रकाश पासवान ने शुक्रवार को दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद कन्हौली थाना क्षेत्र के मुरहा डीह गांव निवासी यासीन अंसारी को भादवि की धारा 326(ए) में आजीवन कारावास व 50 हजार का अर्थदंड लगाया है.

अर्थदंड की राशि नहीं चुकाने पर छह माह अतिरिक्त कारावास भुगतना पड़ेगा. वहीं धारा 307 में सात वर्ष सश्रम कारावास व पांच हजार अर्थदंड, नहीं चुकाने पर तीन माह अतिरिक्त कारावास, धारा 354 में दो वर्ष कारावास, एक हजार का अर्थदंड तथा नहीं चुकाने पर एक माह का अतिरिक्त कारावास, धारा 323 में एक वर्ष कारावास, एक हजार रुपया अर्थदंड तथा एक माह अतिरिक्त कारावास की सजा सुनायी है.

वहीं धारा 341 में एक माह कारावास, एक सौ रुपया अर्थदंड तथा नहीं चुकाने पर पांच दिन अतिरिक्त कारावास की सजा सुनायी गयी है. सभी सजाएं साथ-साथ चलेगी. कोर्ट ने 25 फरवरी को दोषी करार दिया था.

मामले में सरकार पक्ष की ओर से अपर लोक अभियोजक प्रदीप कुमार ने पक्ष रखा. वहीं सूचिका की ओर से अधिवक्ता अनिल कुमार तथा बचाव पक्ष की ओर से अधिवक्ता नित्यानंद सिंह ने बहस की.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

मैंने डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. पिछले 6 वर्षों से मैं विशेष रूप से धर्म और ज्योतिष विषयों पर सक्रिय रूप से लेखन कर रहा हूं. ये मेरे प्रमुख विषय हैं और इन्हीं पर किया गया काम मेरी पहचान बन चुका है. हस्तरेखा शास्त्र, राशियों के स्वभाव और उनके गुणों से जुड़ी सामग्री तैयार करने में मेरी निरंतर भागीदारी रही है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के बाद. इसके साथ साथ कंटेंट राइटिंग और मीडिया से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में काम करते हुए मेरी मजबूत पकड़ बनी. इसके अलावा, एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी मैंने गहराई से लेखन किया है, जिससे मेरी लेखन शैली संतुलित, भरोसेमंद और पाठक-केंद्रित बनी है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन