ePaper

शक्की पति ने धारदार हथियार से पत्नी की हत्या कर सल्फास की गोली खाकर आत्महत्या की

Updated at : 30 Sep 2025 6:58 PM (IST)
विज्ञापन
शक्की पति ने धारदार हथियार से पत्नी की हत्या कर सल्फास की गोली खाकर आत्महत्या की

बसंतपुर पकड़ी मठ टोला के वार्ड नंबर चार में एक शक्की पति ने पत्नी को सोमवार की देर रात दविया से माथा काट कर हत्या करने के बाद स्वयं भी सल्फास की गोली खाकर आत्महत्या कर ली.

विज्ञापन

रीगा. थाना क्षेत्र की मेहसिया पंचायत के बसंतपुर पकड़ी मठ टोला के वार्ड नंबर चार में एक शक्की पति ने पत्नी को सोमवार की देर रात दविया से माथा काट कर हत्या करने के बाद स्वयं भी सल्फास की गोली खाकर आत्महत्या कर ली. सुबह-सुबह हत्या व आत्महत्या का खुलासा होने पर गांव में सनसनी फैल गई. सूचना मिलने पर पहुंचे थानाध्यक्ष अभिषेक त्रिपाठी सशस्त्र बलों के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर आवश्यक जांच-पड़ताल करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया.

–3 साल के बेटा व 9 माह की दुधमुंही बच्ची के सर से उठ गया मां-बाप का साया

बताया गया कि पकड़ी मठ टोला निवासी किशुनी राम के 26 वर्षीय पुत्र जयकुमार राम दिल्ली में चार्जर फैक्ट्री में काम करता था. जय कुमार की शादी 5 वर्ष पूर्व शिवहर जिला के खैरा पहाड़ी गांव के चंचला के साथ हुई थी. जय कुमार की पत्नी चंचला देवी अपने 3 वर्षीय पुत्र ऋषभ कुमार एवं 9 माह की पुत्री के साथ घर पर ही रह रही थी. जय कुमार राम दिल्ली में रहकर परिवार का भरण पोषण भेजता था. पांच रोज पूर्व जयकुमार घर आया था. सोमवार को वह दुर्गा पूजा देखने भी गया था. देर रात्रि घर लौटने के बाद पत्नी के बगल में सोए दोनों बच्चे को उठाकर बगल की कोठरी में रख दिया. उसके बाद कमरे में घुसकर उसके माथे पर तीन बार दबिया से प्रहार किया. घटना स्थल पर ही चंचला की मौत हो गई. जय कुमार बाहर से घर का दरवाजा बंद कर दिया और स्वयं चापाकल पर जाकर सल्फास की गोली खाकर पानी पी लिया. गोली खाते ही जय कुमार चापाकल पर गिर गया और वहीं उसकी मौत हो गई. सुबह अगल-बगल के लोगों ने पहले जयकुमार को मृत देखा. उसके बाद कमरे में जाकर देखा कि उसकी पत्नी लहूलुहान अवस्था में मृत है. घर के सभी लोग फरार थे.

बोले अधिकारी

जय कुमार और उसकी पत्नी के बीच विवाद होने की बात सामने आ रही है. आसपास के लोगों का कहना है कि दोनों एक-दूसरे पर शक करते थे. पत्नी की हत्या कर स्वयं आत्महत्या कर ली है. मामले की जांच की जा रही है.

अभिषेक त्रिपाठी, थानाध्यक्ष

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VINAY PANDEY

लेखक के बारे में

By VINAY PANDEY

VINAY PANDEY is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन